Video एसपी ने ली प्रेसवार्ता, कोतवाली पुलिस को मिली बडी सफलता, अंधे कत्ल का किया पर्दाफाश, गला काटकर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफतार

शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने शाजापुर में नहर किनारे मिली खून से लथपथ लाश के मामले में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है उन्होंने बताया कि दिनांक 07.10.24 मुख्यायालय से लगभग 02 किमी दूर बायपास से कृषि उपज मंडी जाने वाले कच्चे मार्ग पर नहर में एक युवक इमरान अहमद उर्फ खोपरापाक पिता जफर खां उम्र 30 निवासी पटेलवाडी महुपुरा शाजापुर का शव मिला था जिसके शरीर पर अज्ञात आरोपी द्वारा
वीडियो देखे👇👇

धारधार हथियार से गले व पेट पर चाकु से वार किया शव नहर के अंदर पड़ा होना व शव के नजदीक टोपी व चप्पल व नहर की दुसरी तरफ सफेद गमछा दिखाई दिया। मृतक को देखने पर आरोपी द्वारा बेदर्दी से हत्या करना प्रतीत होना पाया गया जिस पर थाना कोतवाली में मर्ग देहाती नालसी कमांक 0/24 धारा 194 मा.न.सु.स. पर असल मर्ग कमाक 46/24 धारा 194 मा.न.सु.स. में मृतक इमरान अहमद उर्फ खोपरापाक पिता जफर खां उम्र 30 निवासीर पटेलवाडी महुपुरा शाजापुर की मर्ग जाच पर अपराध कमांक 437/24 धारा 103(1) मा. न्या.स का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में टीम गठित की गई

एवं आरोपी की गिरफ्‌तारी पर 5000/रु के ईनाम की घोषणा की गई। जिसपर गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्‌तार किया।
हत्या का खुलासा- पूछताछ में जानकारी मिली की मृतक इमरान के परिवार में पत्नि व दो बच्चे है. इमरान कामकाज कुछ नहीं करता था व मकान बटवारे को लेकर आए दिन विवाद करता था जिसपर आए दिन विवाद होते थे। मृतक इमरान अहमद उर्फ खोपरापाक पिता जफर खां उम्र 30 निवासीर पटेलवाडी महुपुरा शाजापुर नशे का आदि भी था।

सगे भाई इरफान का घटनास्थल व जनाजे में उपस्थित नहीं होना संदेहास्पदः- पुछताछ पर परिवार के सदस्यों द्वारा बताया कि मृतक इमरान का छोटा भाई इरफान की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद सुबह 09 बजे से ही अपनी स्कूटी लेकर व फोन बंद कर कही चला जाना व कही दिखाई नहीं देने व उसके जनाजे
में भी शामिल नहीं होने से संदेह होना पाया गया ।

मकान बंटवारे के कारण होती थी घर में कलह- पुछताछ में परिवारजनों द्वारा बताया कि मकान बंटवारे के कारण इमरान आए दिन विवाद कर रहा था।
दोस्तों को साथ लेकर घटना को दिया अजांम मुखबिर द्वारा सुचना मिली की दिनांक 06.10.24 की रात्रि करीबन 11.00 बजे इरफान अपने साथी सोहेल व शाकिर के साथ महुपुरा चौराहे पर खड़े थे व सोहेल मृतक इमरान से मिला था व बाद में अपने साथ गाडी से बैठा कर ले गया था। मुखबीर सुचना पुख्ता होने व इरफान का सगे भाई मृतक इमरान की मौत के घटना स्थल व जनाजे में शामिल नहीं होने व उक्त पुष्टि सायबर सेल से प्राप्त सीडीआर के अवलोकन से भी हुई तथा शहर के सीसीटीव्ही फुटेज ने घटना के पूर्व इन्हें एकत्रित होते स्पस्ट किया। मृतक इमरान के सगे भाई व उसके साथियों पर पुख्ता संदेह होने पर सोहेल पिता शकील खान व शाकिर पिता मुस्सु खान निवासी महुपुरा को पुछताछ हेतु लाया गया जिस पर दोनों सदेहियों से पुलिस द्वारा हिकमतअमली से पुछताछ करने पर दोनों ने इरफान के साथ मिलकर मृतक इमरान अहमद की हत्या कारित करना स्वीकार किया गया। जिसमें अग्रिम विवेचना जारीहै।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी महोदय निरी०बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उनि. सुरेन्द्र मेहता, तनि राहुल पोरवाल, का.प्र.आर.49 कपिल नागर, आर.65 शैलेन्द्र शर्मा आर.53 शैलेन्द्र सिह गुर्जर एवं सायबर प्रभारी विकास तिवारी व स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |