Paid Article को फ्री में पढ़ने का तरीका, इस ट्रिक से नहीं देने होंगे पैसे!

आजकल कई वेबसाइट्स पर कंटेंट पढ़ने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदना पड़ता है. इन वेबसाइट्स में पेवॉल होती है, जो बिना पैसा खर्च किए कंटेंट नहीं पढ़ने देती है. ज्यादातर न्यूज वेबसाइट्स और जर्नल्स या रिसर्च पेपर पोर्टल्स पर आपके ये पेवॉल नजर आती है. इन साइट्स पर कुछ भी पढ़ना है, तो जेब ढीली करनी होगी. लेकिन कुछ तरीके हैं, जिनके जरिए आप पेड कंटेंट को फ्री में पढ़ सकते हैं. आइए ऐसी ही कुछ ट्रिक्स के बारे में जानते हैं.

रेवेन्यू बढ़ाने के लिए पेड कंटेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है. बड़े-बड़े मीडिया हाउस और और रिसर्च पेपर पोर्टल्स ने सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं. अगर सब्सक्रिप्शन खरीदा हुआ है, तो इनका कंटेंट ऑनलाइन आसानी पढ़ा जा सकता है. लेकिन हर कोई कंटेंट पढ़ने के लिए पैसा खर्च नहीं कर सकता है. आइए जानते हैं कि फ्री में पेड कंटेंट कैसे पढ़ा जा सकता है.

Google की मदद लें

पेड कंटेंट को फ्री में पढ़ने का यह सबसे आसान तरीका है. बस आपको कंटेंट की हेडलाइन को कॉपी करके गूगल सर्च बार में पेस्ट करना है. इसके बाद सर्च करें, सर्च रिजल्ट में ऐसी कई वेबसाइट्स आ सकती हैं, जहां ये कंटेंट फ्री में पढ़ा जा सकता है.

Incognito Window और रीडर मोड

इनकॉग्निटो विंडो या इनकॉग्निटो मोड में कुछ भी सर्च करने पर आपका डेटा स्टोर नहीं होता है. यह ब्राउजर हिस्ट्री, कुकीज, साइट, डेटा आदि को सेव नहीं रखता है. इसके अलावा यह थर्ड-पार्टी कुकीज को अपने आप ब्लॉक कर देता है. ब्राउजर में थ्री-डॉट मेनू में जाकर New Incognito Window को खोलें. अब सर्च बार में जिस वेबसाइट या पेज को आप बढ़ना चाहते हैं, उसका लिंक कॉपी करके पेस्ट करें. सर्च करने पर फ्री पेज खुल सकता है.

आमतौर पर इनकॉग्निटो विंडो पर पेड कंटेंट या ऐसे पेज खुल जाते हैं, जहां लॉगइन करने की जरूरत होती है. इसके अलावा आप रीडर मोड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप वेबसाइट या पेज खोल लेते हैं, तो सर्च बार में राइट साइड पर रीडर मोड का ऑप्शन होता है. उस पर क्लिक करके भी कंटेंट पढ़ा जा सकता है.

वेबसाइट्स और ऐप्स

अगर ऊपर बताए तरीके काम न करें तो आप थर्ड-पार्टी वेबसाइट्स और ऐप्स की मदद ले सकते हैं. पेड कंटेंट फ्री में पढ़ने के लिए archive.ph और 12ft.io वेबसाइट्स का काफी इस्तेमाल किया जाता है. इन वेबसाइट्स को खोलकर सर्च बॉक्स में उस यूआरएल को पेस्ट करें जिसे आप पढ़ना चाहते हैं. अब एंटर दबाने के बाद फ्री आर्टिकल खुलकर आ जाएगा.

इस बात का ध्यान रखें कि यह तरीके फुल-प्रूफ नहीं है. कुछ वेबसाइट्स ऐसी हो सकती हैं, जिनका पेड कंटेंट फ्री में पढ़ने में ये तरीके काम न आएं. इसके अलावा कंटेंट क्रिएटर्स और सब्सक्रिप्शन प्लान का सम्मान करें, और इन तरीकों का इस्तेमाल करते वक्त देश के नियम और कानून का उल्लंघन न करें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |