रूस के ऑयल टर्मिनल पर यूक्रेन का हमला, जेलेंस्की ने कही ये बात…

रूस यूक्रेन युद्ध अपने तीसरे साल में प्रवेश करने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों ओर से एक दूसरे के ऊपर भीषण हमले किए जा रहे हैं. यूक्रेन की सेना ने कहा है कि उसने कब्जे वाले क्रीमिया में एक अहम ऑयल टर्मिनल पर हमला किया है, जिससे रूसी सेना को युद्ध में ईंधन दिया जा रहा था. सोमवार को सोशल मीडिया पर यूक्रेनी सेना पोस्ट कर कहा, “रात में अस्थायी रूप से कब्जे वाले फियोदोसिया, क्रीमिया में दुश्मन के ऑयल टर्मिनल पर एक सफल हमला किया गया है.”

वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुका है. नाटो देशों की मदद के बाद यूक्रेन सेना ने कई अहम ऑपरेशन चलाते हुए रूस को बड़े जख्म दिए हैं. फरवरी 2022 को रूसी आक्रमण से शुरू हुए इस युद्ध का कोई समाधान नजर नहीं आ रहा है, पिछले दो साल से ज्यादा के समय में हजारों मौतें हो चुकी हैं और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं.

सैन्य और आर्थिक क्षमता कमजोर करने के लिए हमला

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने सोशल मीडिया पर बताया, “रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के दक्षिणी तट पर फियोदोसिया में तेल टर्मिनल रूसी सेना को ईंधन की आपूर्ति कर रहा है और यह हमला रूसी संघ की सैन्य और आर्थिक क्षमता को कमजोर करने के लिए चल रहे प्रयास का हिस्सा था.” इस बीच रूसी अधिकारियों ने सोमवार सुबह टर्मिनल में आग लगने की सूचना दी, लेकिन यह नहीं बताया कि आग किस कारण से लगी है.

यूक्रेन ने किया साइबर अटैक

हवाई हमला ही यूक्रेन इस जंग वापसी करने के लिए हर तरीके की कार्रवाई कर रहा है. रूसी सरकारी मीडिया आउटलेट VGTRK ने सोमवार को कहा कि उसके ऑनलाइन ब्रॉडकास्ट पर साइबर हमला किया गया है. VGTRK रूस के कई मुख्य राष्ट्रीय टीवी चैनलों और कुछ क्षेत्रीय चैनलों और रेडियो स्टेशनों के मालिक है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |