हाथों से फिसलने लगेंगे मुलायम बाल, बस इन चार तरीकों से लगाएं चिया सीड्स

चिया सीड्स की ड्रिंक को लोग वेट लॉस के लिए पीते हैं. इसके अलावा भी इसे डाइट में शामिल करने के काफी फायदे होते हैं, क्योंकि चिया सीड्स में प्रोटीन अच्छी मात्रा में होता है, इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फाइबर, पोटेशियम और अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद हैं, बल्कि बालों और त्वचा को भी फायदा पहुंचाते हैं. चिया सीड्स को खाया तो जा ही सकता है, इसके अलावा इसको स्किन और बालों पर भी अप्लाई कर सकते हैं.

चिया सीड्स के मास्क बालों को चमकदार और मुलायम तो बनाते ही हैं, इसके अलावा हेयर फॉल, स्कैल्प पर डैंड्रफ, बालों का बीच में से टूटना, दो मुंहे बालों को रिपेयर करना जैसे फायदे भी मिलते हैं तो चलिए जान लेते हैं किन चीजों को मिलाकर चिया सीड्स का हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है.

चिया सीड्स और दही का हेयर मास्क

हेयर मास्क तैयार करने के लिए चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रख दें. जब पानी सूख जाए और ये जेल जैसे बन जाएं तो एक बाउल में निकाल लें. अब इतनी ही मात्रा में दही मिलाएं और इसे स्कैल्प से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से बालों में अप्लाई करें. इस हेयर मास्क को लगाने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा और बाल काफी मुलायम भी हो जाएंगे. हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

फ्रिजी बाल बनेंगे मुलायम

भीगे हुए चिया सीड्स में सेब का सिरका, एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर इसे बालों पर अप्लाई करें. ये हेयर मास्क क्लींजर का भी काम करेगा, जिससे बालों और स्कैल्प की गहराई से सफाई होगी. डैंड्रफ भी रिमूव होगा और जिन लोगों को फ्रिजी हेयर की समस्या रहती है, उनके लिए ये काफी बढ़िया हेयर मास्क है.

नारियल का दूध और चिया सीड्स का बनाएं मास्क

बालों के लिए नारियल भी काफी फायदेमंद रहता है ये बालों को पोषण देने का काम करेगा और चिया सीड्स डैमेज हेयर को रिपेयर करने के साथ स्कैल्प को हेल्दी रखने का काम करते हैं. इसलिए इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन बढ़िया रहता है. भीगे हुए चिया सीड्स और नारियल के दूध का पेस्ट बनाकर बालों में अप्लाई करके 25 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर हेयर वॉश कर लें.

चिया सीड्स और एलोवेरा है कमाल कॉम्बिनेशन

एलोवेरा की फ्रेश पत्तियां लेकर जेल निकाल लें और फिर ब्लेंड कर लें. इसमें भीगे हुए चिया सीड्स को अच्छी तरह से मिला लें और फिर बालों में लगाकर तीस मिनट के लिए लगा रहने दें. इस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाने से आपको कुछ ही दिनों में हेल्दी और मुलयाम बाल मिलेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |