विद्यार्थी सफलता पाने के लिए लक्ष्य को साधकर आगे बढ़े- विधायक श्री भीमावद ने कहा, उक्त कार्यक्रम को कलेक्टर ने भी किया संबोधित

—–
विद्यार्थी सकारात्मक सोच रखें, नकारात्मकता से दूर रहें – कलेक्टर सुश्री बाफना
—–
जिला मुख्यालय स्थित शासकीय सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राईज विद्यालय (शासकीय उमावि क्र.2) शाजापुर में विद्यार्थियों के लिए नीट एवं जेईई की परीक्षा की तैयारी के लिए आज कोचिंग का शुभारंभ विधायक श्री अरूण भीमावद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विवेक दुबे, विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री प्रवीण मण्डलोई सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

विधायक श्री भीमावद ने संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य को साधकर आगे बढ़ना होगा, मेहनत करने से निश्चित रूप से सफलता मिलती है। सफलता के लिए जरूरी है कि विद्यार्थी अच्छी सोच रखे, लगन और समय की प्रतिबद्धता का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कार्य कर रही है। प्रारंभ हुई कोचिंग के संबंध में विधायक श्री भीमावद ने कहा कि पूर्व में भी अन्य विषयों को लेकर जिले में कोचिंग शुरू हुई थी, किन्तु अधिकारियों के जाने के साथ ही कोचिंग भी बंद हो गई, किन्तु अब ऐसा नहीं होगा। विद्यार्थियों की यह कोचिंग स्वत: सतत रूप से संचालित हो, इसके लिए अगले 10 वर्ष तक का कार्यक्रम बनाया गया है।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने कहा कि विद्यार्थी लक्ष्य पाने के लिए सदैव सकारात्मक सोच रखें, नकारात्मकता से दूर रहें। विद्यार्थियों को पता नहीं होता है, कि उन्हें आगे क्या करना है, इसलिये शिक्षकगण विद्यार्थियों को नियमित मागदर्शन देते रहें। कलेक्टर ने कहा कि नीट एवं जेईई के साथ-साथ कैरियर काउंसलिंग भी कराई जायेगी और इस दिशा में कोचिंग भी देंगे। क्षमता सभी में होती है, इसका समुचित उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के लिए अनेक ऑनलाइन कार्यक्रम एवं पाठ्यक्रम उपलब्ध होते हैं, इसका भी विद्यार्थी उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को किताबों से दोस्ती रखने एवं लायब्रेरी का उपयोग करने की सलाह भी दी।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने उद्बोधन देते हुए कहा कि कोचिंग में परीक्षा के माध्यम से बच्चों को प्रवेश दिया जायेगा। कोचिंग का समय शाम 5.00 से 8.00 बजे तक रहेगा, जिसमें कक्षा 11वी एवं 12वी के विद्यार्थी कोचिंग ले सकेंगे। कक्षा 11वी के छात्रों के लिए कोचिंग अत्यंत लाभदायक रहेगी, जिससे उन्हें आगे क्या करना है, इसकी राह मिलेगी। समय-समय पर विद्यार्थियों को नोट्स उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा और कोचिंग की गतिविधियों की सतत समीक्षा भी करते रहेंगे।

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक श्री कमलेश नागर ने किया। प्रारंभ में अतिथियों को स्वागत शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक संचालक शिक्षा श्री पुष्पेन्द्र सिंह सस्त्या ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Department of School Education, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#educationforall
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |