डबरा में युवक को मारी गोली ,फायरिंग की घटना का सीसीटीवी वीडियो आया सामने

डबरा। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आने वाले डबरा में झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के चांदपुर तिराहा पर हुए अजय रावत पर जानलेवा हमले की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अजय का पीछा कर उसे घेरा और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

वीडियो में हमलावरों की पहचान केपी रावत, संदीप रावत, कल्लू रावत, अजय कढेरे और भारत रावत सहित दो अन्य के रूप में की गई है। पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान कर सीसीटीवी के आधार पर जांच तेज कर दी है। स्थानीय लोग भी वीडियो के आधार पर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस फुटेज के वायरल होने से पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है, और जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |