शाजापुर
——–
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान के मार्गदर्शन में शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर शक्ति पूजन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का सन्देश और कन्या पूजन किया गया। इसी तारतम्य में पर्यवेक्षक श्रीमती आशा जांगड़े की उपस्थिती में शक्ति अभिनंदन अभियान अंतर्गत महिला एक्ट व नवीन कानून पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गांव के सरपंच श्री रऊफ खान भी उपस्थित थे। इसी प्रकार पर्यवेक्षक श्रीमती हेमकांता मालवीय की उपस्थिति में सेक्टर गुलाना में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई और बालिका व महिलाओं को कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान गुड टच-बेड टच और पोषण की जानकारी भी दी गई।
पर्यवेक्षक श्रीमती समरोज खान की उपस्थित में सेक्टर पोलायकलां शहरी के वार्ड नंबर 3 में महिलाओं को महिला उत्पीड़न कानून के संबंध में समझाइए दी गई एवं बालिकाओं का कन्या पूजन किया गया। साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति बामनिया की उपस्थिति में सेक्टर नांदनी में महिला सुरक्षा रेली निकाली गई। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीती गुप्ता की उपस्थिति में आंगनवाड़ी केंद्र बापचा 1 एवं 2 में शक्ति अभिनन्दन अभियान अंतर्गत महिला सुरक्षा व कानून पर चर्चा की गई और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में पर्यवेक्षक श्रीमती ममता सौराष्ट्रीय की उपस्थिति में ग्राम सुंदरसी सेक्टर सुंदरसी, परियोजना बेरछा महिला शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत कन्या पूजन और शासकीय स्कूल की छात्राओं, महिलाओं कोअपने अधिकार, अधिनियम के बारे में बताया गया। साथ ही जागरूकता रैली निकाली, पोषण प्रदर्शनी, ग्राम की वरिष्ठ माता का स्वागत किया गया। सेक्टर पनवाड़ी में महिला शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं की रैली निकाली गई महिलाओं को जागरूकता कानून के विषय में समझाइश दी गई।
इस अवसर पर श्रीमती प्रमिला सक्सेना, शिक्षिका मंजू जायसवाल, पर्यवेक्षक ममता सौराष्ट्रीय, श्रीमती सोमकला शर्मा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजू सेंगर, सीमा जायसवाल, गंगा पाठक, फरीदा बी, मीरा सिकरवार, आशा कार्यकर्ता व ग्राम की महिलाएं उपस्थित थी।




Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#MissionShakti #narishakti
#WomenEmpowerment
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
#shajapur #madhyapradesh