मक्सी।। लायंस क्लब मक्सी के द्वारा सेवा सप्ताह २ अक्टूबर से ८ अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसमे प्रतिदिन लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सेंगर और सचिव लायन मयंक काबरा के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ जनों का सम्मान उनके निवास स्थान पर पहुंचकर किया। इसमें राधा रमण जी सोनी, छोगमलजी मंडलोई, राधेश्याम जी गोयल, हाजी रोशन खां, माखनसिंह पाटीदार, रमेश चंद जी डूबे, कमला बाई भावसार के निवास पर पहुंचकर संस्था के सदस्यों ने उनका स्वागत सत्कार माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर किया। इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सेंगर, सचिव मयंक काबरा, मणीशंकर नागर और प्रकाश भावसार उपस्थित थे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :