भिक्षुक मुक्त इंदौर अभियान के तहत होटल में रुके भिक्षावृत्ति में संलग्न 11 महिलाएं एवं 11 नाबालिक बच्चों को भेजा गया वापस राजस्थान.

भिक्षुक मुक्त इंदौर अभियान के तहत

होटल में रुके भिक्षावृत्ति में संलग्न 11 महिलाएं एवं 11 नाबालिक बच्चों को भेजा गया वापस राजस्थान.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की पहल पर इंदौर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिये लगातार मुहिम जारी है। मुहिम के तहत भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों और बच्चों को रेस्क्यू कर पुर्नवासित करने की कार्रवाई की जा रही है। इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत महिला बाल विकास विभाग के सात दलों द्वारा लगातार शहर में कार्यवाही की जा रही हैं। जहां भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को समझाईश दी जा रही है। घर जाकर परिवार वालों को भी समझाया जा रहा है। समझाईश के बाद भी भिक्षावृत्ति करने वाले भिक्षुकों को रेस्क्यू करके पुनर्वास केंन्द्रों पर रखा जा रहा है।
गत दिवस चाइल्ड हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायत के अनुसार एक होटल में रुके 11 महिलाएं एवं 11 नाबालिक बच्चे जो कि भिक्षावृत्ति करने के लिए राजस्थान से आए हुए थे, प्रशासन ने तत्काल जाकर सरवटे बस स्टैंड से उन्हें रेस्क्यू करवाया और वापस राजस्थान भेजने की व्यवस्था की। साथ ही सभी होटल, लॉज और ऐसे आश्रय स्थलों में भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बाहर से आने वाले ऐसे लोगों को जो भिक्षावृत्ति में लिप्त हैं उन्हें प्रश्रय नहीं दें। इंदौर में भिक्षावृत्ति करना प्रतिबंधित है। आगामी समय में आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। महिला बाल विकास की टीम विगत एक सप्ताह में अन्नपूर्णा मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, भंवर कुवा चौराहा, टावर चौराहा, कांटा फोड़ मंदिर अग्रसेन चौक, बालाजी मंदिर, खजराना गणेश मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सत्य सांई चौराहा, एलआई जी चौराहा आदि में लगातार रेस्क्यू कर लगभग 100 भिक्षावृत्ति करने वाले लोगों को पुनर्वासित कर चुके हैं । कल सरवटे बस स्टेशन में हुई कार्यवाही के दौरान परियोजना अधिकारी श्री दिनेश मिश्रा, छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी तथा श्री भगवान दास साहू एवं आशीष गोस्वामी आदि मौजूद थे।

#JansamparkMP
#indore
#socialwelfare
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |