केजरीवाल की राह पर मनीष सिसोदिया, कल खाली करेंगे बंगला, हरभजन के घर में होंगे शिफ्ट

दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और शीर्ष नेता अपना सरकारी बंगला छोड़ने जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब मनीष सिसोदिया का भी पता बदलने वाला है. पिछले महीने सीएम पद छोड़ने वाले केजरीवाल पहले ही अपना बंगला खाली करने का ऐलान कर चुके हैं. वह कल शुक्रवार को अपना बंगला खाली करेंगे.

मनीष सिसोदिया पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के आवास पर शिफ्ट होंगे.सिसोदिया ने नए घर में शिफ्ट होने से पहले हवन और पूजा पाठ कराया है. वह भी कल शुक्रवार को अपने नए घर में शिफ्ट होंगे. मनीष सिसोदिया फिलहाल अपने परिवार के साथ AB-17, मथुरा रोड पर रह रहे हैं. जबकि बतौर सांसद हरभजन सिंह को 32 राजेंद्र प्रसाद रोड पर सरकारी बंगला एलॉटेड है.

इससे पहले टीवी9 ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई थी कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर शिफ्ट हो सकते हैं. हरभजन फिलहाल अपने सरकारी आवास में नहीं रहते हैं.

सिसोदिया भी कल ही खाली करेंगे बंगला

सिसोदिया के भी कल शुक्रवार को अपना बंगला खाली करने की खबर है. उन्हें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के तौर पर सरकारी आवास (एबी 17, मथुरा रोड) मिला हुआ था, लेकिन पद छोड़ने के बाद उन्हें भी अपना बंगला खाली करना होगा. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि वह भी कल ही अपना बंगला खाली कर देंगे.

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल शुक्रवार (नवरात्र के दूसरे दिन) को अपना सीएम आवास खाली करेंगे. वह पार्टी के सांसद अशोक मित्तल के घर में रहेंगे. मित्तल का घर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है. केजरीवाल अपने नए आशियाने के लिए चाहते थे कि उन्हें ग्राउंड पर ही घर मिले. उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं जिससे उन्हें सीढ़ियां चढ़नी न पड़े. घर भी ऐसी लोकेशन पर हो जहां बड़ी संख्या में लोगों के आने जाने से पड़ोसियों को कोई दिक्कत ना हो.

केजरीवाल के लिए सरकारी आवास की मांग

पिछले महीने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास और सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि AAP ने पिछले महीने चिट्ठी लिखकर केंद्र सरकार से केजरीवाल के लिए एक सरकारी आवास अलॉट करने की मांग की थी, लेकिन इस पर सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया.

केजरीवाल मुख्यमंत्री के रूप में साल 2015 से ही सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे. खास बात यह है कि दिल्ली में लगातार 10 साल से सीएम रहने के बाद भी केजरीवाल के पास अपना कोई निजी आवास नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |