इस खिलाड़ी के लिए देश नहीं पैसा जरूरी! टी20 लीग में खेलने के लिए छोड़ दिया सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट

क्रिकेट जगत में पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों की रुचि टी20 लीग में बढ़ती जा रही है. ज्यादा से ज्यादा टी20 लीग में खेलने के चलते कई स्टार खिलाड़ी अपने क्रिकेट बोर्ड की ओर से दिए जाने वाले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ चुके हैं. पिछले दिनों ही न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया था, जिसमें केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे और फिन एलन जैसे खिलाड़ी शामिल थे. अब साउथ अफ्रीका के एक अहम खिलाड़ी ने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ने का फैसला लिया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

इस स्टार खिलाड़ी ने छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से तुरंत प्रभाव से बाहर निकलने का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि वह अब दुनिया भर में टी20 लीगों में बिना रोक-टोक के खेल पाएंगे. हालांकि वह साउथ अफ्रीका की ओर से खेलने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे और बड़े टूर्नामेंट्स में खेलते नजर आएंगे.

तबरेज शम्सी ने अपने इस फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने घरेलू सीजन के दौरान अधिक लचीला होने के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकलने का फैसला किया है, जिससे मुझे सभी उपलब्ध अवसरों का पता लगाने और अपने परिवार का अच्छे तरीके से देखभाल करने का मौका मिलेगा. इससे प्रोटियाज के लिए खेलने की मेरी क्षमता या प्रेरणा पर किसी भी तरह से कोई असर नहीं पड़ेगा और जब भी मेरी जरूरत होगी मैं अपने देश के लिए खेलने के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा. वर्ल्ड कप को साउथ अफ्रीका में लाना हमेशा से मेरा सपना रहा है, और कोई भी फ्रैंचाइजी लीग मेरे देश के लिए खेलने से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं होगी.’

रोक-टोक के चलते छोड़ा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट?

माना जा रहा है कि टी20 लीग में क्रिकेट साउथ अफ्रीका के दखल के चलते तबरेज शम्सी ने ये फैसला लिया है. दरअसल, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उन्हें इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान में होने वाले पीएसएल से बाहर कर दिया था ताकि वे सीएसए टी20 चैलेंज में टाइटंस के लिए खेल सकें, जो अफ्रीका की घरेलू टी20 प्रतियोगिता है. इस फैसले के चलते शम्सी कराची किंग्स के लिए सिर्फ 4 मैच ही खेल सके थे और उन्हें बाकी छह मैचों के लिए मैच फीस से हाथ धोना पड़ा था. हाल ही में, सीपीएल के लिए दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. उन्हें सीएसए पुरस्कार समारोह में शामिल के चलते सीपीएल के कुछ मैच छोड़ने पड़े थे. इस दौरान भी उन्हें कुछ मैचों की मैच फीस से हाथ धोना पड़ा था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |