महंगा पड़ेगा इस गांव में शराब का शौक! पीने व बेचने पर लगेगा जुर्माना

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ऊमा भारती के अपने गांव में शराब पीना तो दूर, हाथ में लेना भी अपराध है. यहां व्यवस्था इस गांव के लोगों ने खुद बनाई है. इस व्यवस्था के तहत यदि कोई शराब पीता है या बेचता है तो उसके खिलाफ पंचायत की ओर से कड़ा अर्थ दंड लगाया जाएगा. गांव की पंचायत ने पिछले दिनों इस संबंध में आम सभा की बैठक में यह फैसला लिया और अब इस फैसले को लागू भी कर दिया गया है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ऊमा भारती ने राज्य में शराब बंदी की पहल की थी. उनकी पहले भले ही राज्य में कारगर नहीं हो पायी, लेकिन उनके पैतृक गांव डूडा के लोगों ने इसे स्वीकार कर लिया है. ग्राम पंचायत ने आम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि इस गांव में अब ना तो कोई शराब बेचेगा और ना ही कोई शराब पीएगा. यदि कोई ऐसा करता है तो पंचायत की ओर से कड़ा जुर्माना लगाया जा सकता है.

इसलिए लिया गया फैसला

टीकमगढ़ के डूडा गांव में देहरी बाबा मंदिर प

रिसर में आयोजित इस पंचायत में तय किया गया कि शराब पीने वाले पर 11 हजार रुपये और शराब बनाने या बेचने वाले पर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा. वहीं इसकी सूचना पंचायत को देने वाले को 5 हजार रुपये का इनाम भी दिया जाएगा. ग्रामीणों के मुताबिक पिछले दिनों शराब पीकर लोगों ने झगड़ा किया और इस झगड़े में गांव के ब्रती चंद जैन नामक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. यही नहीं, शराब की ही वजह से कई घरों में पारिवारिक कलह की स्थिति बनी है. हालात को देखते हुए गांव में शराब पीने वालों का सर्वे कराया गया.

जुर्माने की रकम से सफाई

इसमें पाया गया कि करीब 300 ऐसे लोग हैं, जो शराब पीकर फसाद करते रहते हैं. इन लोगों पर कंट्रोल करने के लिए ही पंचायत ने यह फैसला किया है. तय किया गया है कि यदि कोई बाहर से शराब पीकर गांव में आने की कोशिश करता है तो उसे भी गांव की सीमा पर रोक दिया जाएगा. पंचायत के इस फैसले के बाद रविवार को पहला मामला सामने आया. इसमें एक युवक गांव के बाहर से शराब पीकर आ गया. लोगों से उसे पकड़ा और जुर्माना राशि वसूल की. अब इस रकम से गांव में साफ सफाई का काम होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |