शाजापुर में पोषण माह के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन

शाजापुर
—–
पोषण माह सितम्बर 2024 के समापन पर आज स्थानीय गांधी हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोषण मेला भी लगाया गया था, जिसमें टेक होम राशन (टीएचआर) से बने व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया गया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया ने की। श्री सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं अपने स्वयं के पोषण पर ध्यान दें। जिन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में हो उनका ही सेवन करें। महिलाओं के स्वस्थ्य होने से बच्चें भी स्वस्थ्य रहेंगे। पौष्टिक आहार एवं बच्चों के विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं। महिलाएं अपने शारीरिक विकास के प्रति सजग रहें। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने आसपास साफ-सफाई रखें। स्वच्छता रखना हमारा कर्त्तव्य है और इस जिम्मेदारी का निर्वहन सभी लोग करें। स्वच्छता से ही स्वस्थ शरीर बनेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कहा कि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में विकास हो, ऐसे पोषक तत्वों का भोजन में समावेश होना चाहिये। महिलाएं आमतौर पर भ्रांतियों के कारण नींबू, संतरा या केले का सेवन नहीं करती हैं, जबकि इनमें प्रचुर मात्रा में विटामीन ‘सी’ एवं पोटेशियम आदि शरीर के लिए फायदेमंद तत्व होते हैं। कलेक्टर ने कहा कि महिलाएं जंकफूड खाने की बजाय मौसमी फलों का सेवन करें, अपने पोषण पर ध्यान दें। स्वस्थ्य बच्चों के लिए महिलाओं का स्वस्थ्य होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह के परीक्षण किये जाते हैं। महिलाएं अपना परीक्षण कराएं और कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दवाईयों का सेवन करें।

इस अवसर पर जिला एवं महिला बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुश्री नीलम चौहान ने पोषण माह में की गई गतिविधियों से अवगत कराया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डॉ. जीआर अम्बावतिया ने पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियों, पौधों एवं मोटे अनाज की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर पोषण विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मौर्य ने भी एनीमिया रोकथाम के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों एवं पोषण व्यंजन प्रतियोगिता में शामिल हुई महिलाओं को प्रमाण पत्र दिये गये।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नवीन शिंदे, श्री जगदीश चौधरी, श्रीमती श्रृद्धा नागर, श्रीमती मधुकांता दवे, श्री प्रेम मालवीय, श्री दिग्विजय सिंह, श्री भैरूलाल सौराष्ट्रीय सहित गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित थी।

CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Zila Panchayat
@followers

#PoshanMaah
#PoshanMaah2024
#POSHANAbhiyaan
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MadhyaPradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |