जीवाजीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता। 🔹नाबालिग अपहृत बालिका को 48 घंटे के भीतर पंजाब से किया दस्तयाब

उज्जैन पुलिस

🔹थाना जीवाजीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफ़लता।
🔹नाबालिग अपहृत बालिका को 48 घंटे के भीतर पंजाब से किया दस्तयाब।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई एवं शीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 24.09.2024 को थाना जीवाजीगंज पर फरियादी द्वारा अपनी नाबालिक बालिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गई थी जिस पर थाना जीवाजीगंज पर अप.क्र. 216/2024 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अति.पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव (शहर पूर्व) के कुशल मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अनुभाग जीवाजीगंज श्री सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा बालिका के मोबाईल की लोकेशन, सीडीआर व अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बालिका की लोकेशन पंजाब राज्य के जिला फरीदकोट मे होना पायी गयी थी तथा अपहृत बालिका द्वारा अपने मोबाईल फोन से स्नैपचैट से संदेही हरमनदीप पिता जगदीप सिंह उम्र 20 साल निवासी बाजगीर बस्ती फरिदकोट पंजाब से दोस्ती होना ज्ञात हुआ जिस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त संदेही के निवास स्थान पर दबिश दी गयी जहाँ से अपहृत बालिका को संदेही हरमनदीप पिता जगदीप सिंह उम्र 20 साल निवासी बाजगीर बस्ती फरिदकोट पंजाब के कब्जे से 48 घंटे के अंदर विधिवत दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया।

सराहनीय भूमिका :–
थाना प्रभारी श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, उनि डीएस रावत, उनि हेमलता सास्ता प्रआर.253 चंद्रपाल सिहं, प्रआर.572 मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।

PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#ujjainpolice #mppolice #police #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |