मक्सी।
श्री कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत 24सितबंर को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर
किया गया। प्रो लाखन सिंह कुशवाह ने विधार्थियों को रासेयो की स्थापना, उसके उद्देश्य,आदर्श वाक्य के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।प्लास्टिक पन्नी एकत्रित करवा कर नष्ट करवाई गई।
स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की डॉ विनीता परमार द्वारा विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। इसके अतिरिक्त *स्वच्छता एवं पर्यावरण विषय पर निबंध प्रतियोगिता में विधार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए ।विद्यार्थियों द्वारा पोस्टरो व नारो के साथ रैली निकाल कर लोगों को जागृत किया । प्लास्टिक, पोलीथीन के दुष्परिणाम बताते हुए कपड़े की थैली का उपयोग करने पर जोर देकर राहगीरों को कपड़े की थैली वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अपर्णा जैन व आभार डा विनीता परमार ने माना ।
सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालयीन स्टाफ में डा सौदान सिंह मकवाना, श्री हेमंत डबरिया , चिराग नाथ योगी, राहुल कुमरावत , जगदीश देवड़ा के अतिरिक्त नमिता, वर्षा, शीतल, भूमिका, मुस्कान,रिशिका,
जया, संजना, प्रगति, संस्कृति, हीरामणि,मानसी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :