नैसर्गिक आध्यात्मिक भाव व आस्था को केंद्र में रखकर आधुनिक सुविधाओं के साथ मंदिर परिसरों का होगा विकास– संभागायुक्त श्री गुप्ता

—-
एसपीए भोपाल एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा
बनाई जा रही है मंदिर परिसरों का थीम बेस्ड हेरिटेज डेवलपमेंट की कार्य योजना

उज्जैन 23 सितम्बर। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालक श्री संजय गुप्ता व योजनाएं वास्तुकला विद्यालय (एसपीए) भोपाल के निदेशक डॉ.कैलाश राव एम. ने सोमवार सुबह बैठक कर उज्जैन स्थित श्री चिंतामन गणेश मंदिर, श्री गढ़कालिका माता मंदिर, श्री हरसिद्धि माता मंदिर, श्री कालभैरव आदि मन्दिरों के सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत थीम बेस्ड हेरिटेज डेवलपमेंट की कार्य योजना बनाने की विस्तृत चर्चा की। बैठक में धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग तथा योजनाएं वास्तुकला विद्यालय भोपाल के मध्य एमओयू की साईनिंग पर भी चर्चा हुई। श्री गुप्ता ने कहा कि मंदिरों के नैसर्गिक आध्यात्मिक भाव एवं श्रद्धालुओं की आस्था को केंद्र में रखकर मन्दिरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं के दर्शन भक्ति भाव के वातावरण में सुगमता से हो सके। मंदिरों के विकास में मंदिरों के मूल स्वरूप में बदलाव न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में एसपीए के डायरेक्टर डॉ.कैलाश राव, प्रोफेसर श्री सुशील कुमार सोलंकी, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, यूडीए सीईओ श्री संदीप सोनी, एसडीएम उज्जैन ग्रामीण श्रीमती कृतिका भीमावद उपस्थित रहे।

एमओयू पर चर्चा करते हुए संभागायुक्त श्री गुप्ता ने स्थानीय आर्किटेक्ट, शिल्पियों, कारीगरों के प्रशिक्षण व क्षमता विकास पर विशेष ध्यान देने के लिये कहा। इसी के साथ हैरिटेज के संरक्षण व मैनेजमेंट, अर्बन मैनेजमेंट, सिटी लॉजिस्टिक एवं ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट आदि बिन्दुओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |