भाजपा विधायक मधु वर्मा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 24, 2024 260 इंदौर : इंदौर के राऊ से भाजपा विधायक मधु वर्मा को हार्ट अटैक आने से हड़कंप मचा हुआ है। मधु वर्मा को इंदौर जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। जहां डॉक्टर उनपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह घर पर ही 72 वर्षीय मधु वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मधु वर्मा की तबीयत स्थिर है। मधु वर्मा को 48 घंटे के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। कलेक्टर और भाजपा के कई नेता विधायक का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 260 Share