जागरूकता ने जगा दी मुरार नदी के जिंदा होने की उम्मीद

ग्वालियर। विश्व नदी दिवस हर साल नदियों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व का सम्मान करने के लिए मनाया जाने वाला एक विशेष अवसर है। यह लोगों को नदियों को संरक्षित करने और उनकी रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। ऐसे में कुछ जागरूक लोगों ने शहर के बीच से निकली मुरार नदी को जीवित करने का बीड़ा उठाया है। इससे लगभग खत्म हो चुकी नदी के जिंदा होने की उम्मीद फिर से जग उठी है। यह जन सहभागिता से संभव हो रहा है।

जन प्रतिनिधियों की मेहनत और आमजन की जागरूकता से करीब एक किलोमीटर हिस्से में नदी प्रवाहित होती दिखाई दे रही है। अभी भी मुरार नदी के कुछ हिस्से अतिक्रमण की चपेट में है। इस कारण इसे नाले से नदी बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने मुरार नदी को बचाने के लिए पसीना बहाया है। हुरावली क्षेत्र में जिस रूप में यह नदी आज दिखाई दे रही है उसके पीछे पूर्व विधायक के साथ आमजन की मेहनत है।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट से भी मिलेगा नदी को जीवन

केंद्र सरकार के ‘नमामि गंगे प्रोजेक्ट’ के तहत इस नदी के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रोजेक्ट के तहत मुरार नदी को सुंदर व रमणीय स्थल में परिवर्तित करने के लिए कई कार्य किए जाएंगे, लेकिन इस पूरे प्रोजेक्ट में सबसे अहम काम है। नदी के अंदर सीवर व नालों की गंदगी को रोकना।

इन चुनौतियों से करना होगा सामना

मुरार नदी में करीब 24 नाले मिलते हैं, साथ ही थाटीपुर व मुरार के काफी हिस्से की सीवरेज सीधे नालों के जरिए बहकर मुरार नदी में आती है। इस चुनौती का सामना इसे नवजीवन देने के दौरान करना पड़ेगा। इतना ही नहीं 80 फीट चौड़ी मुरार नदी वर्तमान समय में अतिक्रमण और कचरा डंप होने के कारण सिकुड़ गई है, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद नदी का कुछ हिस्सा अतिक्रमण से मुक्त कराकर जीवित अवस्था में लाने का प्रयास हुआ है।

नदी का ऐतिहासिक महत्व

बताते हैं कि वर्ष 1754 से पहले यह नदी सातऊं की पहाड़ी से निकलती थी। इस नदी पर चार बांध कछाई, जड़ेरुआ, बहादुरपुर, गुठीना पर बने हैं। यह नदी जड़ेरुआ से रमौआ बांध के रास्ते में डिफेंस एरिया नाला, काल्पी ब्रिज, नदी पार टाल, गांधी रोड, मेहरा गांव नाला, हुरावली ब्रिज, पृथ्वी नगर, सिरोल गांव, डोंगरपुर रोड, अलापुर नाला, डोंगरपुर रोड, बाइपास ब्रिज से गुजरती है। 1985 से पूर्व इस नदी में साफ पानी बहता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |