पन्ना में कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में अज्ञात हमलावर ने सोते समय युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। यह घटना देर रात की बताई जा रही है जिसकी जानकारी तड़के सुबह लगी है। हत्यारे, हत्या की वजह और घटना अब तक अज्ञात है।

घटना पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनहरा गांव की है। जहां गोविंद रैकवार नाम के युवक की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इस वारदात से गांव में दहशत है तो इलाके में सनसनी फैली हुई है।

वहीं घटना और मामले की जानकारी लगने पर पुलिस, FSL टीम मौके पर पहुंच कर हत्या के सुराग, मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। हत्या का कारण और हत्यारे अब तक अज्ञात हैं। पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |