Shajapur ग्रामों का भ्रमण कर कलेक्टर ने योजनाओं के कार्यों को देखा

शाजापुर
——-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम अख्त्यारपुर, लसुड़ल्या हेजम, जेठड़ा, जामनेर एवं डाबरी का भ्रमण कर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया।

ग्राम अख्त्यारपुर में कलेक्टर ने 9 लाख 31 हजार रूपये लागत से निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अमृत सरोवर को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए स्वसहायता समूहों को मछली पालन के लिए देने के निर्देश दिये। ग्राम लसुड़ल्या हेजम में ग्रामीणों ने नल जल योजना का कार्य अधूरा रहने की जानकारी दी। कलेक्टर ने पीएचई के कार्यपालन यंत्री को ठेकेदार से एक माह के अंदर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने लसुड़ल्या हेजम में पौधारोपण भी किया।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना” के तहत शुजालपुर में हितग्राही श्री आरिफ हुसैन द्वारा 1.14 करोड़ रूपये लागत से निर्मित फ्लोर मील का निरीक्षण कलेक्टर ने किया। हितग्राही को विभाग द्वारा 10 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है। हितग्राही के प्लांट की प्रतिदिन 15 टन कि प्रोसेस क्षमता है। हितग्राही द्वारा वर्तमान में माखन भोग शुद्ध आटा (ऐ एस ट्रेडर्स) ब्रांड के नाम से तैयार कर मुम्बई में थोक में विक्रय किया जा रहा है।

कलेक्टर ने “प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना” के तहत शुजालपुर श्री नवीन नवल के बेकरी प्लांट का भी निरीक्षण किया। बैकरी प्लांट की निर्माण लागत 10.00 लाख रूपये है, इस पर विभाग द्वारा की 3.48 लाख रूपये का अनुदान दिया गया है। श्री नवीन नवल द्वारा बेकरी में केक, पेस्ट्री, ब्रेड आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिसका विक्रय वे स्थानीय बाजार सहित भोपाल, राजगढ़ एवं आष्टा में कर रहे हैं।

इसी तरह ग्राम जेठड़ा में कलेक्टर ने नंदन फलोद्यान योजना के तहत हितग्राही द्वारा लगाए गए जामफल के बगीचे का निरीक्षण किया। इसी ग्राम में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की तिलहन विकास योजना के तहत कृषक श्री पर्वतसिंह मालवीय द्वारा लगाए गए स्पाईरल ग्रेडर तथा श्री दामोदर वर्मा और श्री शिवप्रसाद सिसोदिया के बायोगैस संयंत्र का भी निरीक्षण किया। ग्राम डाबरी में कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौशाला के निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता सुधार करने के निर्देश दिये। साथ ही कलेक्टर ने गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही ऐजेंसी को भुगतान के निर्देश दिये।

जामनेर में स्वसहायता समूहों के सीएलएफ के सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए सदस्यों को आर्थिक विकास के लिए अन्य गतिविधियां अपनाने के लिए कहा।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए चल रहे सर्वे के संबंध में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस को निर्देशित किया कि वे सर्वे सूची फाईनल करने के पूर्व इसका ऑनलाईन प्रकाशन कराएं और दावे-आपत्ति आमंत्रित करें।

कलेक्टर ने ग्राम अख्त्यारपुर, लसुड़ल्या हेजम तथा जामनेर में “किताब घर जंक्शन” का भी निरीक्षण किया। किताब घर जंक्शन के निरीक्षण में कलेक्टर ने कहा कि किताबों की संख्या बढ़ाए और इसे आमजन के लिए उपयोगी बनाए। कलेक्टर ने कहा कि जिन युवाओं का प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हुआ है, ऐसे युवाओं से अन्य लोगों को मोटिवेशन दिलवाएं।

भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी, सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, सीईओ जनपद श्रीमती रूषाली पोरस, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री विजयसिंह चौहान, उपसंचालक कृषि श्री केएस यादव एवं उद्यानिकी श्री मनीष चौहान सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Department of MSME, Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |