शाजापुर में पीएम विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया

—–
पीएम श्री मोदी के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए सैकड़ो प्रशिक्षणार्थी
—-
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
—-
पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति एवं प्रशिक्षण आर्थियों को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम भारत के महाराष्ट्र राज्य के वर्धा में संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका सीधा प्रसारण स्थानीय आइसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र शाजापुर पर किया गया तथा यहां प्रशिक्षण ले चुके शाजापुर जिले के 35 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई प्राचार्य श्री राजाराम कटारिया, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री विवेक महावर, श्री विजय जोशी एवं निक रिप्रेजेंटेटिव श्री सुनील विश्वकर्मा के मुख्य अतिथि में प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया और प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया गया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के कुछ चयनित केंटो को इस कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया था, जिसमें शाजापुर जिले का मॉडल ट्रेनिंग सेंटर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र शामिल था। यहां प्रशिक्षणार्थियों को पीएम विश्वकर्म योजना के अंतर्गत कारपेंटर जब रोल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया और आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। ज्ञात रहे की शाजापुर जिले के मॉडल ट्रेनिंग सेंटर प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में कारपेंटर नई मालाकार टेलर आदि जोबराल में प्रशिक्षण का कार्य योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन केंद्र प्रमुख श्री भरत चतुर्वेदी ने किया और आभार केंद्र के श्री संदीप मालवीय ने माना। इस अवसर पर केंद्र के समस्त स्टाफ सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
#pmvishvakarma
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |