16GB रैम और 50MP सेल्फी कैमरा, लॉन्च हुआ Honor का ये तगड़ा फोन

Honor ने मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Honor 200 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को एमोलेड डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल कैमरा, 35 वॉट चार्ज सपोर्ट और सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी खूबियां मिलेंगी. इस फोन की मार्केट में सीधी भिड़ंत Realme Narzo 70 Turbo, OnePlus Nord CE4 Lite और Moto G85 जैसे स्मार्टफोन्स से होगी.

कंपनी ने वादा किया है कि इस लेटेस्ट Honor Mobile को दो सालों तक ओएस अपडेट्स और तीन सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे. एआई फीचर्स के साथ आने वाले इस डिवाइस को स्टारी ब्लू, सेयान लेक और मिडनाइट ब्लैक तीन रंगों में खरीदा जा सकता है.

Honor 200 Lite 5G Price in India

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का सिंगल वेरिएंट उतारा गया है जो 8GB/256GB स्टोरेज के साथ आता है. इस मॉडल के लिए 17 हजार 999 रुपये खर्च करने होंगे. लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो फोन को खरीदते वक्त अगर आप SBI बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. उपलब्धता की बात करें तो फोन की बिक्री 27 सितंबर से कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा Amazon पर ग्राहकों के लिए शुरू हो जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |