मुरैना में एक व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गुगली गांव में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है, सबलगढ़ से उसको परिजन तत्काल अस्पताल लेकर मुरैना आए यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनिवास शर्मा गुगली गांव में रहता था और लंबे समय से बीमार चल रहा था। मंगलवार को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी।

जब रामनिवास की तबीयत बिगड़ी तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे मुरैना में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को मुरैना जिला अस्पताल में बने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बढ़ी हुई बीमा राशि कम करने हेतु शाजापुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आभार पत्र ,निशुल्क बीमा की मांग पुनः दोहराई पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाय…!     |     बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.     |     शाजापुर कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी बैंक की 106 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों के उपचार का जायजा लिया     |     उमरिया में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें रद     |     पंचायत सचिव का वाट्सएप हैक, अपलोड किए अश्लील फोटो     |     शिवपुरी में ट्रक ने लगाए ब्रेक पीछे से घुस गया लोडिंग वाहन, चालक घायल     |     दतिया में ग्वालियर – झांसी हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत     |     मुरैना के रैपुरा गांव में घुसा तेंदुआ, एक भैंस दो बकरियों को बनाया शिकार     |     राहुल पर बयानबाजी के विरोध में युवक कांग्रेस का निवाड़ी में अनोखा विरोध प्रदर्शन     |