मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को दी बड़ी सौगात. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का किया लोकार्पण.

इंदौर।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यहां इंदौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने इंदौर जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत बनाई गई अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। होलकर साइंस कॉलेज में स्थापित लाइब्रेरी मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केंद्र में प्रतिदिन 400 विद्यार्थी बैठकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस लाइब्रेरी में उन्हें वह सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी जो किसी एक निजी लाइब्रेरी में रहती है।
इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से चर्चा की। उनके अनुभव सुने। युवाओं से चर्चा के दौरान उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री मनोज पटेल, श्री मधु वर्मा तथा श्री गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, संभागायुक्त श्री दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर बताया गया कि मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र जिला प्रशासन का अभिनव नवाचार है। इसमें नाम मात्र शुल्क पर युवाओं को अत्याधुनिक सर्व सुविधा युक्त लाईब्रेरी का लाभ मिलेगा। वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं में अत्यधिक प्रतिस्पर्धा है। महंगे कोचिंग संस्थानों में साधन सम्पन्न युवाओं को तो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के संसाधन मिल जाते हैं, वहीं साधारण परिस्थिति के प्रतिभाशाली युवाओं को उचित अध्ययन सामग्री, इन्टरनेट से लेटेस्ट रीडिंग मटेरियल की तलाश रहती है। अच्छे संसाधन देते हुये साधारण परिवारों के युवाओं को भी अपने केरियर की उडान को दिशा देने का अवसर मिले, इस हेतु कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में स्थानीय होलकर महाविद्यालय में छात्रों के लिये आधुनिक लायब्रेरी के रूप में मुख्यमंत्री परीक्षार्थी सुविधा केन्द्र बनाया गया है। सुविधा केन्द्र पर लक्झरी निजी लायब्रेरी के समान सुविधा मिलेगी। बैठक हेतु सुविधाजनक फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। उक्त केन्द्र पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये अच्छी स्पीड की इंटरनेट वाईफाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे युवाओं की ऑनलाईन रीडिंग कंटेन्ट तक पहुंच रहेगी। केन्द्र पर दो सत्रों में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। कालेज परिसर में स्थित इण्डियन कॉफी हाऊस द्वारा उक्त केन्द्र से जुडने वाले विद्यार्थीयो को केन्टिन का उपयोग करने पर 10 प्रतिशत डिस्काउण्ट दिया जाएगा। केन्द्र पर स्वच्छ शीतल पेयजल हेतु आरओ फिल्टर युक्त वाटर कूलर सुविधा भी रहेगी। सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन द्वारा बताया गया कि उक्त केन्द्र पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा के लिये अध्ययन सामग्री हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम में एवं प्रमुख समाचार पत्र, पत्रिकाऐं भी उपलब्ध रहेंगी । अलीराजपुर की आशना मकरानी, टीकमगढ़ के चन्द्रशेखर अहिरवार, सेंधवा के अभिषेक वर्मा, खण्डवा के शिखर राठौर, इंदौर की कृतिका चौधरी सहित अन्य युवाओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किये गये इस प्रकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये यह केन्द्र बेहद मददगार होगा। यहाँ हमें निजी क्षेत्र की लायब्रेरी से बेहतर और सुरक्षित लायब्रेरी मिल रही है।

#JansamparkMP
#indore
#mppsc
#psc
#students
#library
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |