अगर अपने घर पर ही करना चाहते हैं गणेश विसर्जन तो ये है सही विधि

भगवान गणेश को हिंदू धर्म में प्रथम देव माना जाता है और उनकी आराधना की जाती है. गणेश जी के जन्मोत्सव को गणेश चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है. ये 10 दिनों तक चलती है और 10वें दिन गणेश विसर्जन यानी कि अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. इस दिन गणेश भगवान की पूजा के साथ उनका विसर्जन होता है इसके अलावा इसी दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. वैसे तो गणेश विसर्जन किसी नदी या समुद्र किनारे करते हैं जहां ज्यादा पानी हो. लेकिन अगर आपके आस-पास ऐसा कुछ नहीं है तो आप घर पर भी बप्पा की मूर्ति का विसर्जन कर सकते हैं.

कैसे करें विसर्जन?

गणपति स्थापना के 10 दिन तक बप्पा का विसर्जन होता है. लेकिन सिर्फ तीसरे, पांचवे, सातवे और दसवे दिन को ही इस प्रक्रिया के लिए शुभ माना गया है. अब 10वां दिन यानी कि अनंत चतुर्दशी का दिन ही इस कार्य के लिए बचा है. ऐसे में अगर आप घर में ही बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करना चाहते हैं तो ये बहुत आसान है. पहले तो आपको कुछ जरूरी चीजें इकट्ठा कर लेनी होंगी. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि बप्पा की जो मूर्ति आप विसर्जित करना चाहते हैं वो पीओपी की न हो बल्कि ईको-फ्रैंडली हो. ऐसा करने से पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा.

क्या है सही विधि?

पहले एक बाल्टी या टब लें और इस बात का ध्यान रखें की उसकी साइज गणपति बप्पा की मूर्ति के साइज का हो. इसके बाद बाल्टी में सही मात्रा में साफ पानी भरें. इसके बाद मूर्ति को घोलने के लिए अमोनियम कार्बोनेट टब में डालें. इसके बाद इसे धीरे-धीरे घोलते रहें. थोड़े समय के बाद जब मूर्ति पूरी तरह से घुल जाएगी तो सफेद झाग बन जाएगी जिसे आप किसी खाली मैदान पर जाकर विसर्जित कर सकते हैं.

फिटकरी वाली मूर्तियां कैसे विसर्जित करें

फिटकरी वाले गणेश जी अगर आपने अपने घर में लाए हैं तो इनका विसर्जन करने का तरीका भी काफी सिंपल है. इस मौके पर पहले गणपति जी की पूजा करें. इसके बाद एक टब में पानी लें और गणपति को इसमें विसर्जित कर दें. मूर्ति थोड़ी देर में अपने आप डिजॉल्व हो जाएगी.

विसर्जन की ये खास बातें जरूर याद रखें

गणपति बप्पा के विसर्जन के वक्त कुछ बातों का खयाल रखना बहुत जरूरी माना जाता है. हमेशा विसर्जन से पहले गणपति भगवान की पूजा करें और उन्हें उनकी मन-पसंदीदा चीजें अर्पित करें. गणपति जी के विसर्जन के दौरान शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखें. भगवान से क्षमा मांगते हुए उनकी मूर्ति को किसी साफ पानी में धीरे-धीरे डालें. इसे एकदम से छोड़ना नहीं चाहिए. जब आप विसर्जन करें तो उस दौरान आप कुछ मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं. जिस श्रद्धा भाव के साथ आप बप्पा को घर लेकर आए थे उसी भाव से आप विसर्जन भी करें. अगर आप किसी तालाब में विसर्जन कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तालाब या नदी का पानी एकदम साफ हो और उसका कनेक्ट किसी नाले से ना हो

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |