भाजपा करवा रही फर्जी सदस्यता…दिग्विजय सिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान की खोली पोल मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 15, 2024 469 भोपाल : मध्यप्रदेश में भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इसी बीच इस सदस्यता अभियान की पोल खुलती दिखाई दे रही है। इस मामले को उजागर किया है राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडिया ट्वीटर x पर लिखा है कि देश में सबसे बड़ी पार्टी होने का भ्रम फैलाने के लिए BJP फर्जी सदस्य बना रही है। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें उन्होंने आगे लिखा कि मेरे गृह क्षेत्र राघौगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रशिक्षण के नाम पर छात्रों को एकत्रित कर, एक नंबर पर कॉल करवाकर धोखे से भाजपा का सदस्य बना दिया। जिसके बाद अब भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी सदस्यता अभियान का करार दिया जा रहा है। इस मामले में पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ने भी खुद इसका खुलासा किया है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 469 Share