कलेक्टर ने ली सभी शासकीय विद्यालयों के प्राचार्यो की बैठक कहा जिले के सभी स्‍कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत लाए

🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
नीमच
🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के सभी शासकीय प्राचार्यों की बैठक में निर्देश दिए गए, कि जिले के सभी सी.एम.राइज, उत्‍कृष्‍ट व मॉडल स्‍कूलों का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत देना सुनिश्चित करें। कम परिणाम वाले स्‍कूल के प्राचार्यों को शत-प्रतिशत परिणाम लाने के आदेश दिए। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कहा, कि जो शिक्षक अच्‍छा काम करेंगे, शिक्षण प्रणाली में सुधार लाएंगे एवं अपने विद्यालय में नवाचार करेंगे, उन्‍हें जिला स्‍तर पर सम्‍मानित किया जाएगा व उनके नाम आगे राज्‍य तथा राष्‍ट्र स्‍तर तक पहुंचाए जाएंगें, ताकि उन्‍हें सम्‍मानित किया जाए, जिससे प्रदेश में हम एक मिसाल कायम कर सके।
कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने समस्‍त प्राचार्यों को निर्देश दिए कि अपने विद्यालय में कमजोर छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्‍यान दे, ताकि विद्यालय का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत प्राप्‍त हो, वे उसके लिए रणनीति बनाए जिम्‍मेदारी ले, कि कमजोर बच्‍चा भी अच्‍छा परिणाम लाएं। विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति नियमित व समय पर उपस्थित हो यह सुनिश्चित करें एवं शिक्षकों का अनावश्‍यक अवकाश स्‍वीकृत न किया जावे। ऐसे विद्यार्थियों जिनको पढ़ाई की ज्‍यादा आवश्‍यकता है, उनकी एक्‍स्‍ट्रा क्लास लगाना सुनिश्चित करें और बच्‍चों को मोटिवेशन दे। शिक्षक हर माह में बच्‍चों के मासिक टेस्‍ट लें, प्रत्‍येक माह परिणाम का औसत निकाले और हर कक्षा के परिणाम की सूची बनाकर उपलब्‍ध करवाए। टेस्‍ट में जिन छात्रों का परिणाम 50 प्रतिशत से कम हो, उन बच्‍चों की पहचान कर सूची तैयार करे तथा उनके लिए निदानात्‍मक कक्षाएं संचालित करे, उन्‍हें प्रेरित कर, उन विद्यार्थियों पर विशेष ध्‍यान दें। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने कहा कि समस्‍त स्‍कूलों में अच्‍छा, सामान्‍य व कम पढ़ने वालें बच्‍चों की जानकारी रखें और उनके चार से पांच छात्र-छात्राओं के ग्रुप बनाएं, जिसमें कम पढ़ने वाले बच्‍चें, अच्‍छा पढ़ने वाले बच्‍चों के साथ मिलकर पढ़े। जिससे, कि सभी स्‍कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत प्राप्‍त हो। साथ ही सभी शिक्षक अनुशासन में रहे, समय से स्‍कूल पर उपस्थित हो, बच्‍चों को भी अनुशासन में रखे, उन्‍हें अच्‍छी शिक्षा प्रदान करें। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के.शर्मा एवं समस्‍त शासकीय विद्यालय के प्राचार्यगण उपस्थित थे ।
#schooleducationdeptmp
#JansamparkMP
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |