शाजापुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया,विधायक भिमावद सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए

—-
शाजापुर में आज 10 सितम्बर को आंगनवाडी क्रमांक 3/2 में शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। नगरपालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलवाई। इनके साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सालविया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित यादव, संभागीय सलाहकार श्री पुरुषोत्तम परमार, पार्षद श्री प्रेम यादव, पार्षद श्री दुष्यंत सोनी, पार्षद श्री चिनेश जैन, पार्षद श्री महेश कुशवाह स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सोनी, श्री जॉय शर्मा, श्री मोहन किचोलिया, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सालविया ने बताया कि संपूर्ण जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें जिले के समस्त स्कूलों, आगंनवाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में जिसमें 1 वर्ष से 19 वर्ष की आयु के बच्चों एवं किशोरों को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जायेगी, उन्होंने बच्चों को यह बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को कृमि किस प्रकार प्रभावित करता है, जिसके कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है तथा आज जो बच्चे दवाई लेने से छूट गये हैं उन बच्चों के लिए पुनः 13 सितंबर 2024 को सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों, आँगनवाड़ी केंद्रों में मॉप-अप दिवस पर कृमि से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।

विधायक श्री अरूण भीमावद, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी द्वारा आम जनता से अपील करते हुए कहा गया है कि 1 से 19 वर्ष की के बच्चों को अलबेंडाजोल की खुराक अवश्य खिलाएं और अपने जिले को कृमि मुक्त जिला बनाएं।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |