पंवासा पुलिस ने ताजपुर सिंचाई फिडर से विद्युत तार चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

▪️थाना पंवासा पुलिस ने ताजपुर सिंचाई फिडर से विद्युत तार चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
▪️आरोपी से लगभग 65 किलो विद्युत तार कीमती करीब 45,000 रू का बरामद।

दिनांक 30.08.24 को फरियादी ने रिपोर्ट किया की 11 केवी ताजपुर सिंचाई, फिडर ग्राम देरखेड़ी मक्सी रोड से कोई अज्ञात व्यक्ति विद्युत तार चोरी कर ले गया है ,जिस पर से थाना पंवासा पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मध्यप्रदेश विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
उक्त प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारीगण के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पंवासा द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपी को पतारसी हेतु लगाया गया, जिस पर से आज दिनांक 10.09.24 को आरोपी साकिर पिता मुनिर उम्र 32 साल निवासी विजयगंज मंडी देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया गया व आरोपी से चोरी किए गए 65 किलो विद्युत तार कीमती करीब 45,000 रू के बरामद किया गया।गिरफ्तारशुदा आरोपी से अन्य चोरी के अपराधो में भी पूछताछ की जा रही व आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी 02 प्रकरण दर्ज है।
उक्त सराहनीय कार्य में एसओ पंवासा श्री रविन्द्र कटारे, सउनि रोहित कुमार, प्रआर विनोद ठाकुर, प्रआर नीरज पटेल की मुख्य भूमिका रही।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh #ujjainpolice #उज्जैन #mppolice

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |