आप ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बीजेपी से आए छत्रपाल सिंह को भी टिकट हरियाणा By Shahzad Khan On Sep 10, 2024 424 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की. लिस्ट में 9 उम्मीदवारों का नाम है. पार्टी ने फरीदाबाद से प्रवेश मेहता, रतिया से मुख्तियार सिंह बाजीगर को टिकट दिया है. सूची में प्रोफेसर छत्रपाल सिंह का नाम भी है. उन्होंने सोमवार को बीजेपी से इस्तीफा दिया और आप का दामन थामा. Related Posts पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के… Rain Alert: चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से बदला मौसम का… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें छत्रपाल सिंह वो नेता हैं जो चौधरी देवीलाल को चुनाव हरा चुके हैं. 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे. तब कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर छत्रपाल ने जीत दर्ज की थी. मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 424 Share