आगर मालवा विद्युत तार एवं विद्युत पोल के आस-पास मूर्ति पण्डाल नहीं लगाये – कलेक्टर श्री सिंह जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

आगर मालवा 7 सितंबर। आगामी त्यौहार गणेश उत्सव, ईद मिलादुन्नबी, तेजादशमी,डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी, आदि त्योहार शांति एवं सोहर्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधायक श्री मधु गहलोत, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीलेश पटेल, जनप्रतिनिधि श्री भैरोसिंह सिंह चौहान,सांसद प्रतिनिधि दिनेश परमार, शहर काजी वसीउद्दीन, एसडीएम आगर श्रीमती किरण बरबडे, एसडीएम सुसनेर श्री मिलिन्द ढोके, मीडिया प्रतिनिधि सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में सभी का स्वागत करते हुए आगामी त्यौहार के लिए समिति सदस्यों से सुझाव मांगे एवं अमल के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आयोजक टेन्ट रोड से हटकर लगाये, आवागमन बाधित नहीं हो, निराश्रित गौवंश के प्रबंधन के लिए व्यवस्था रखे। गणेश विसर्जन के लिए निकलने वाले अनन्त चतुर्दशी जूलूस व ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाए की जाये। जुलूस रास्ते में पर्याप्त लाईट व्यवस्था करवाये, विसर्जन स्थल पर होमगार्ड बल बोट, रस्सा, लाइफ जैकेट तथा गोताखोर आदि संसाधन के साथ उपस्थित रहे। विसर्जन के दौरान मुर्ति को लेकर कोई भी पानी के अंदर नहीं जाये। डीजे एसडीएम की अनुमति के बाद निर्धारित आवाज मे ही बजाये, आयोजक मंडल विद्युत तार एवं विद्युत पोल के आस-पास पण्डाल नहीं लगाये,
विधायक श्री गहलोत ने सभी समुदायों को आगामी त्यौहार सदभावना के साथ शान्तिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, शांति भंग करने वालो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक के अंत में सभी का आभार प्रदर्शन एडीएम श्री आर पी वर्मा द्वारा किया गया।
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Nagar Singh Chouhan
Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |