भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी कार्यालय पर पत्रकारवार्ता हुई आयोजित

पंचनिष्ठाओं पर आधारित हमारा विचार और आधार* – *राजपाल सिसोदिया

*शाजापुर।* भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे संगठन  पर्व अभियान को लेकर शनिवार को जिला कार्यालय पर पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराजसिंह सिसोदिया, शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, जिला महामंत्री विजयसिंह बैंस, दिनेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी, जिला कार्यालय मंत्री विपुल कसेरा उपस्थित रहे।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री  के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।
प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित ‘एकात्म-मानवदर्शन’ को अपने वैचारिक, दर्शन के रूप मंय अपनाया है तथा सुशासन, विकास एवं सुरक्षा भाजपा की प्राथमिकताएं हैं। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की है, जिन्हें ‘पंचनिष्ठा’ कहते हैं। यह पंचनिष्ठाएं राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता (सर्वधर्म समभाव), गांधीवादी समाजवाद (सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गाँधीवादी दृष्टिकोण द्वारा शोषण मुक्त समरस समाज की स्थापना) तथा मूल्य आधारित राजनीति है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी।मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है तथा जिले में 3 लाख का लक्ष्य है। सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यह अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। जब  अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है।
प्रदेश प्रवक्ता सिसोदिया ने कहा कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 2 सितंवर से शुरू हो चुका है और 24 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्बर से 10 नवम्बर 2024 होगी। भाजपा का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम सदस्यता गृहण की जा सकती है भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। जिले में 3 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए जिला मंडल बूथ स्तर पर कार्यशाला का आयोजन करके अभियान को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि  यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली जाकर संवाद करने को कहा     |     राज्य के नवाचारों और सफल कार्यक्रमों के लिए केंद्र सरकार का सहयोग लेने के निर्देश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिल्ली जाकर संवाद करने को कहा     |     जबलपुर में प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर छिड़ी नई बहस: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश से उठे सवाल     |     पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे पुख्ता सबूत     |     इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग     |     ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुलिस के सघन अभियान के बाद मिली सफलता     |     पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, वायरल वीडियो के बाद मांगे गए सबूत     |     विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाकर गिराए गए मकान     |     पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट पर बनवा दिया भव्य घाट     |     सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर लाइन काम के दौरान नाला बंद होने से घरों में घुसा गंदा पानी     |