मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या, दो नाबालिगों ने मिलकर की वारदात मध्यप्रदेश By Shahzad Khan On Sep 7, 2024 144 भोपाल। शहर के बागसेवनिया थाना इलाके में मामूली विवाद के बाद दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। शुक्रवार रात को हुई इस घटना में युवक के गले समेत शरीर के अन्य कुछ हिस्सों में गहरे जख्म हो गए। उनके बीच घूरने की बात को लेकर विवाद हुआ था। युवक को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। Related Posts केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए… सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव… WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक इलाके के अरविंद विहार कॉलोनी में रहने वाला राज यादव पेशे से मजदूर है। शुक्रवार को वह और उसका भांजा गणेश उर्फ गजेंद्र यादव काम के बाद घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में शर्मा कॉम्पलेक्स के पास वह किराने का सामान खरीदने एक दुकान पर रुके। राज दुकान पर सामान खरीदने लगा और गणेश पास में ही पटिये पर बैठ गया। इसी बीच दो किशोरवय युवा वहां आए और भांजे को घूरने लगे। भांजे ने घूरने का कारण पूछा तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। भांजे ने विरोध किया तो आरोपितों ने चाकू निकालकर भांजे पर दनादन प्रहार कर दिए और वहां से भाग गए। राज भांजे गणेश को लहूलुहान अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचा और भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह करीब चार बजे गणेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस फरार नाबालिग आरोपितों की तलाश कर रही है। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 144 Share