शाजापुर कलेक्ट्रेट में , गोपाल गौशाला न्यास की बैठक संपन्न

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में गोपाल गौशाला न्यास की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कांजा में गोपाल गौशाला न्यास की 12.28 हेक्टेयर भूमि पर गौशाला निर्माण पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने कहा कि प्रोजेक्ट बनाकर नगरपालिका को प्रेषित करें, नगरपालिका प्राक्कलन तैयार करेगी। कलेक्टर ने गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उपाय करने को कहा। बैठक में अवगत कराया गया कि स्थानीय विधायक श्री अरूण भीमावद द्वारा गौशाला के लिए एक करोड़ रूपये विधायक निधि से दिये जायेंगे। कलेक्टर ने गौशाला के विकास के लिए सेवाभावी दानदाताओं से भी सहायता प्राप्त करने के लिए कहा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, तहसीलदार श्रीमती मधु नायक, गौशाला न्यास अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार नवाब सहित श्री राजनारायण चौहान, श्री राजेन्द्र कुमार नागर, श्री हुकुमचन्द सोनी, श्री राजेन्द्र कुमार भट्ट, श्री रामदयाल पाटीदार, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री अजय सिंह एवं श्री हेमेन्द्र व्यास भी उपस्थित थे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |     झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |