मुख्यमंत्री डॉ यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव के अवसान पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने उमड़ा जनसमुदाय , केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण,जनप्रतिनिधि, संत समाजजनों और गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

_______________________________________

उज्जैन / उज्जैन के अथर्व होटल में आज आयोजित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव के उठावना कार्यक्रम में शोक संवेदनाएं व्यक्त करने बड़ी संख्या में जनसमुदाय उमड़ा। केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण ,विभिन्न जनप्रतिनिधियों , गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियो के साथ आम नागरिकों ने स्वर्गीय श्री पूनमचंद यादव की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय डॉ वीरेंद्र कुमार, तकनिकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल,उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला,महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया,सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्य नारायण जटिया, पूर्व मंत्री श्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, महापौर उज्जैन श्री मुकेश टटवाल , शाजापुर से योगेंद्र सिंह बंटी बना सहित अन्य मंत्रीगण जनप्रतिनिधि , संत समाजजन तथा मध्य प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव, श्री नन्दलाल यादव, श्री नारायण यादव , नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्ति की ओर स्वर्गीय श्री यादव की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |