कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बुजुर्ग दम्पत्ति को दिलाया उनके मकान का कब्जा.

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बुजुर्ग दम्पत्ति को दिलाया उनके मकान का कब्जा.

_____________
कलेक्टर श्री आशीष सिंह की संवेदनशीलता से इंदौर के सुदामा नगर निवासी बुजुर्ग दंपत्ति को उनके मकान का कब्जा मिला है। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के समक्ष सुदामा नगर इंदौर निवासी आवेदिका श्रीमती विजयलक्ष्मी पति जिनेश कुमार कोठारी द्वारा शिकायत की गई थी कि घर के खर्च तथा दवाईयां आदि के खर्चे हेतु उन्होंने सुदामा नगर स्थित स्वयं के नाम का घर किरायेदार प्रतीक पिता भूषण कुमार सक्सेना को 28 जून 2023 को निवास करने हेतु दिया गया था। आवेदिका श्रीमती विजयलक्ष्मी कोठारी कैंसर पीड़ित है तथा उनके पति हार्ट पेशेंट है। दोनों इंदौर में अकेले रहते है। उनका पुत्र निलेश बाहर रहता है।
आवेदिका ने बताया कि किरायेदार प्रतीक पिता भूषण कुमार सक्सेना द्वारा घर में कुत्ता पाल लिया तथा ब्यूटी पार्लर का कार्य करने लगे। किरायेदार द्वारा बिजली का बिल नहीं दिया जाता था और ना ही पानी का बिल दिया गया। किराये की राशि मांगने पर विवाद किया जाता। आवेदिका द्वारा उक्त संबंध में थाने में भी शिकायत की गई थी। वह पिछले एक वर्ष से परेशान हो रही थी।
कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा उक्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गये। एसडीएम राऊ श्री विनोद राठौर ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार उक्त मकान खाली करवाने की कार्यवाही की गई तथा मकान का कब्जा बुजुर्ग दम्पत्ति को सौंप दिया गया है।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |     Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर में हुआ हादसा; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम     |     फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |