इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़कों और फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी. सिलीकॉन सिटी क्षेत्र में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई – 05 ट्रक सामान किया जप्त.

*

इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुलभ और सुगम बनाने के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा और अपर आयुक्त नगर निगम श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम द्वारा सड़कों और फुटपाथ से निरंतर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला प्रशासन एवं नगर निगम की टीम द्वारा सिलीकॉन सिटी चौराहा एवं मुख्य मार्गों तक पहुंच मार्ग के दोनों तरफ सड़क एवं फुटपाथ पर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी ने बताया कि कार्रवाई में लगभग 25 से 30 बरसाती बल्ली के शेड हटाये गये। कार्रवाई में 05 ट्रक सामान जप्त किया गया, जिसमें ठेले, काउन्टर, बरसाती इत्यादि सामग्री जप्त की गई। साथ ही फुटपाथ पर सामान रखने वालों के विरूद्ध 32 हजार 500 रूपये की चालानी कार्रवाई भी की गई। इसके अलावा एक दुकान को सील भी किया गया। लगभग 20 से 25 दुकानदारों को सड़क एवं फुटपाथ पर सामान नहीं रखने की समझाईश भी दी गई। निगम की टीम द्वारा अलाउंसमेंट भी किया गया।
संयुक्त कलेक्टर श्री राजेश परमार, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप सोनी, सहायक यंत्री श्री बृजमोहन भगोरिया, सहायक रिमुव्हल अधिकारी श्री बबलु कल्याणे एवं विनित तिवारी, थाना राजेन्द्र नगर एवं राऊ पुलिस बल, झोन क्रमांक 14 के एआरओ श्री मनीष हरियाणे एवं सीएसआई श्री संदीप दांगी एवं रिमुव्हल सुपरवाईजर श्री दिनेश जुनवाल, श्री राजेन्द्र यादव, श्री सन्नी पाण्डे, श्री शुभम गर्दे, महिला सुपरवाईजर सुश्री काजल कुवाल आादि द्वारा उक्त कार्रवाई की गई।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |