शाजापुर कलेक्टर ने बच्चों को मेहनती चीटी की कहानी सुनाई ओर बच्चों से पूछा कहानी से क्या सीख मिलती है…..

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सीएम राईज विद्यालय हरायपुरा में एफएलएन की गतिविधियों का निरीक्षण किया
—–
बच्चों को मेहनती चीटी की कहानी सुनाई
—-
बच्चों से पूछा कहानी से क्या सीख मिलती है
—-
पॉलिहाऊस का निरीक्षण किया
—-
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला मुख्यालय स्थित सीएम राईज विद्यालय हरायपुरा में प्राथमिक कक्षाओं के लिए चलाई जा रही एफएलएन गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को “मेहनती चीटी” की कहानी सुनाई। इसके बाद उन्होंने बच्चों से पूछा कि मेहन्ती चीटी की कहानी से उन्होंने क्या सीखा ? इस पर बच्चों ने हाथ खड़े करके बारी-बारी से जवाब दिये। सही जवाब देने वाले बच्चों की कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों ने ताली बजाकर प्रशंसा की। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से लड्डू किस सामग्री से बनाए जाते हैं, इसकी जानकारी ली। बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ लड्डू बनाने की सामग्री के नाम बताएं। इस अवसर पर डीपीसी श्री राजेन्द्र शिप्रे सहित एफएलएन के अधिकारी भी मौजूद थे।

इसके उपरांत कलेक्टर सुश्री बाफना ने उद्यानिकी विभाग अंतर्गत शाजापुर तहसील के ग्राम सुनेरा के कृषक श्री धर्मेन्द्र धाकड़ के पॉली हाऊस में सब्जियों की कोटोपीट, पौधे ट्रे में नर्सरी (सीडलिंग) से व्यवसायिक खेती, ओपन फील्ड में ग्रीन एवं येलो पीकाडोर (मिर्च) की उन्नत खेती, ओपन फील्ड में शिमला मिर्च की खेती का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कृषक श्री धाकड़ से पॉली हाऊस में की जा रही खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जिले के अन्य कृषकों को भी प्रेरित करने के लिए कहा। इस दौरान कलेक्टर ने कृषक श्री धाकड़ से पूछा कि कितनी आमदनी हो रही है। इस पर श्री धाकड़ ने बताया कि वे प्रति वर्ष 75 लाख रूपये का टर्न ओवर कर 20 से 22 लाख का लाभ प्राप्त कर रहे है। साथ ही उनके द्वारा लगाई गई सब्जियों का विक्रय वह बड़े-बड़े व्यापारियों मांग अनुसार वो अपने खेत से थोक में कर देते हैं।

कृषक श्री धर्मेन्द्र ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पीएमकेएसवाय योजना अंतर्गत ड्रीप संयंत्र, एकिक्रत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत पॉली हाउस, शेडनेट हाउस पर राज्य के बाहर प्रशिक्षण सह भ्रमण तथा राज्य योजना अंतर्गत उद्यानिकी की उन्नत खेती पर राज्य के अंदर एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। साथ ही उद्यानिकी विभाग एवं केवी के अधिकारियों द्वारा उन्हें समय-समय पर तकनीकी सहयोग प्राप्त होता रहता है।

इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री मनीष चौहान, श्री कमलेश गुर्जर एवं श्री सुमित पाटीदार भी उपस्थित थे।
Department of School Education, Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#collectorshajapur
#shajapur #MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |