आगर कलेक्टर ने ली बैठक कहा, सभी अस्पतालों के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगवाए –

एंबुलेंस चालक नशा करके वाहन नहीं चलाए, इसका ध्यान रखे

सिक्योरिटी गार्ड का चरित्र सत्यापन थानों से करवाकर ही रखे

अस्पतालों में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो

स्वास्थ्य सेवाओं में सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन हेतु बैठक संपन्न

आगर-मालवा, 30 अगस्त। स्वास्थ्य सेवाओं में सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की समस्त शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में समस्त चिकित्सा कर्मियों के लियें एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाये जाने तथा सुरक्षा एवं हिंसा की घटनाओं के रोकथाम हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सभी शासकीय व निजी अस्पताल में प्रवेश के लिए एक मुख्य द्वार हो जिस पर सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगा हुआ हो, सीसीटीवी हमेशा चालू रहे इसका विशेष ध्यान रखें, सीसीटीवी का कम से कम एक माह का बैकअप रखे। सीसीटीवी के आसपास रात्रि के समय प्रकाश की पूरी व्यवस्था रखी जाए। अस्पताल में कहीं पर भी ब्लैक स्पॉट नहीं हो पूरे अस्पताल परिसर में प्रकाश की माकूल व्यवस्था रखी जाए। अस्पताल परिसर का कोई भी क्षेत्र खुला है तो तार फेंसिंग करवाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मेडिकल से जुड़े अधिकारी, चिकित्सक, नर्स की यूनिटी कमेटी हो, जिसकी महीने में दो बार बैठक आयोजित की जाए, तथा सभी एक-दूसरे से समन्वय बनाकर रखे। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड लगावे, सिक्योरिटी गार्ड का चरित्र सत्यापन थानों से करवा कर ही रखें, सभी अस्पताल के मुख्य द्वार पर एक व्यक्ति की ड्यूटी लगाकर आने जाने वाले व्यक्तियों के नाम, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी रजिस्टर में संधारित करवाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि अस्पतालों की एंबुलेंस चालक एंबुलेंस चलाने के दौरान किसी प्रकार नशा नहीं करे। अस्पताल प्रबंधन वाहन चालक से इसका अनिवार्य पालन करवाए। कलेक्टर ने कहा कि एसडीएम स्तर पर एक समिति गठित कर अस्पतालों में सीसीटीवी, प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा समय समय पर लेती रहे। प्रत्येक संस्थाओं में संस्थागत हिंसा रोक समिति बनावे, संस्थान में प्रवेश पर नियंत्रण रखें, रात्रि कालीन सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाकर रखें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह, एडीएम आर पी वर्मा, एसपी निशा रेड्डी, सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा, सीएमएचओ डॉ राजेश गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ.शशांक सक्सेना, डॉ राजीव बरसेना, सहित सभी बीएमओ व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
#Agar_Malwa #agarmalwa
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh #DepartmentOfHealth

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |