इंदौर नें नशे में धुत प्रॉपर्टी ब्रोकर ने की अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में फैली दहशत

इंदौर: इंदौर में शराब के नशे में धुत एक प्रॉपर्टी ब्रोकर ने लाइसेंसी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसकी बंदूक और कारतूस भी जब्त कर लिए हैं।

एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक घटना शहर के सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 की है। जहां आरोपी प्रमोद रघुवंशी प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है। उसने नशे की हालत में सुरक्षा गार्ड को धमकाया और हवा में गोलियां चलाई। उसने कई फायर किए जिसमें सुरक्षा गार्ड बाल-बाल बचा। आरोपी के बेटे ने रौब झाड़ते हुए खुद को पूर्व विधायक जीतू पटवारी का प्रतिनिधि बताया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद तेजाजी नगर पुलिस ने प्रमोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। फिलहाल गार्ड के साथ उसका विवाद किस वजह से हुआ था इसकी वजह नहीं पता चल पाई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |