ये हैं वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शिवम वर्मा इंदौर नगर निगम आयुक्त की सहृदयता कर रही सभी को कायल *आमजन की त्वरित मदद का भाव कर रहा सभी को प्रभावित*

Indore

आमजन की समस्याओं का समाधान हो, वह भी बड़े ही सहज भाव से तो आमजन एक आस भरी मनुहार लेकर संबंधित के पास पहुंचता है। ऐसे में समस्या को पूरी सहजता, सहनशीलता और गंभीरता से लेकर उनके निराकरण की सकारात्मक पहल अनायास ही आवेदक को ऐसे अधिकारी के प्रति अपना बनाने को सहज कर देती है। जो जन चर्चा बन जाती है। ऐसा ही कुछ नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा की सहृदयता इन दिनों चर्चा में है। वह जनसुनवाई में आने वालों की समस्या को पूरे मनोभाव से सुनकर उनके निराकरण हेतु त्वरित और सकारात्मक प्रयास करते है। उनका बुजुर्ग, दिव्यांग सहित अन्य आवेदकों को सम्मान देना सभी को बडा रास आ रहा है। उनके पास समस्या के समाधान की गुहार लेकर आने वाले जाते समय संतुष्टि के भाव से जाते है।
जन सुनवाई के दौरान बडी संख्या में गरीब बेसहारा वर्ग के लोग बड़ी उम्मीद लेकर उनके पास पहुंचते है। श्री वर्मा आवेदकों की समस्या को सुनते और निराकरण संबंधित पहल भी बडे ही त्वरितता से करते है। आज जनसुनवाई में कुछ ऐसा ही वाकया हुआ। एक दृष्टि बाधित परिवार उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचा। क्योंकि नगर निगम आयुक्त श्री वर्मा ने पिछले दिनों इस दंपति की इकलौती बिटिया का एडमिशन प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कराया था और इस बच्ची की पूरी फीस भी निगम आयुक्त श्री वर्मा द्वारा ही भरी जा रही है। वही एक दुर्लभ गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला श्रीमती रेणुका कछुवा आज निगम आयुक्त श्री वर्मा के पास स्वीकृति के बाद भी अब तक आवास नहीं मिलने की गुहार लगाने पहुंची। उक्त पीड़िता ने बताया कि सतपुड़ा परिसर बांगड़दा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बुक कराया था लेकिन निगम द्वारा अब तक उसे फ्लैट नहीं दिया गया है, जिसके चलते वह किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर है। गंभीर बीमारी के बीच सिलाई कार्य से जैसे तैसे बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। निगम आयुक्त श्री वर्मा उक्त पीडिता को भरोसा दिलाया कि दो माह के भीतर उन्हें फ्लैट दे दिया जाएगा। श्री वर्मा जन सुनवाई में आने वाले कई बुजुर्ग, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ितों को सहृदयता से उनकी समस्या को सुनने के लिए पूरे विनम्रता के भाव से अपने स्थान से उठकर आवेदक के पास पहुंच जाते है तथा समस्या निराकरण हेतु हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए आत्मीयता से मिलते है। प्रत्येक आवेदक की समस्या को इत्मीनान से सुनकर जल्द निराकरण के निर्देश देते है। कई समस्याओं का तो तत्काल निराकरण करने से आमजन के बीच उनके प्रति अलग ही सम्मान का भाव जागा है।

#JansamparkMP
#indore

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |