स्‍कूली छात्रा को मिली 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता सहकारी बैंक से अन्‍य व्‍यक्ति द्वारा ऋण निकालने पर एफआईआर के निर्देश कलेक्टर श्री मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्‍याएं

राजगढ 27 अगस्‍त, 2024
जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है। कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा 27 अगस्‍त को की गई जनसुनवाई में ग्राम खिलचीपुर निवासी छात्रा कुं. जयश्री ने बताया कि उनके पिता की लम्‍बी बीमारी के चलते मृत्‍यु हो गई है। निजी स्‍कूल द्वारा फीस की प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने के कारण उनका स्‍थानांतरण एवं माईग्रेशन प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। छात्रा ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है। इस कारण फीस जमा नहीं कर पा रही है। कलेक्‍टर द्वारा उक्‍त समस्‍या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए छात्रा को रेडक्रास से 20 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्‍ध कराई गई। जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री शिवप्रसाद मण्‍डराह मौजूद थे।
जनसुनवाई में पुनरखेडी निवासी दिनेश पिता बद्रीलाल ने बताया कि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक की ब्‍यावरा शाखा से उनके नाम से 2 लाख 90 हजार रूपये की ऋण राशि निकाल ली गई है। उनको इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। जब बैंक का स्‍टेटमेंट निकाला तब ये बात जानकारी में आई। कलेक्‍टर ने दिनेश के आवेदन पर जांच कर एफआईआर कराने के निर्देश दिए है। ग्राम ढोबडा जागीर निवासी नारायण सिंह ने अन्‍य व्‍यक्ति द्वारा उनकी निजी भूमि पर अवैध कब्‍जा किये जाने की शिकायत की जिस पर तहसीलदार सारंगपुर को आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम कांसी निवासीयों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी संबंधी शिकायत की गई। जिस पर आवश्‍यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम हालू हेडी निवासी राहुल सिंह ने शासकीय योजना से बनवाए गए कुएं का भुगतान नहीं होने से संबंधी शिकायत की गई। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी को उक्‍त शिकायत पर उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान आवेदकों से 60 आवेदन प्राप्‍त हुए। समस्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पाबंद किया गया।।


Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |