मैदानी क्षेत्रों की स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाएं समय पर खुलें, वहां दवाओं की पर्याप्‍त उपलब्‍धता रहे – कलेक्‍टर श्री मिश्रा ने कहा

राजगढ 27 अगस्‍त, 2024
कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जिले के मैदानी क्षेत्रों में संचालित पीएचसी एवं सीएचसी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं को समय पर खुले रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने समस्‍त अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारियों से कहा है कि वे इन संस्‍थाओं का निरीक्षण कर इनमें पर्याप्‍त दवाओं की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। मंगलवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित स्‍थानों पर सीएचओ एवं आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्‍यम से 17 तरह की जांचों की सुविधा उपलब्‍ध है। जिनकी सूचना संबंधित को एसएमएस अथवा अन्‍य माध्‍यम से दी जाती है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व देखें की जिले के मैदानी क्षेत्रों में यह व्‍यवस्‍था सुचारू रहे। बैठक में कलेक्‍टर ने आरटीओ एवं पुलिस से जिले में दुर्घटनाओं में नियंत्रण लाने की कार्ययोजना बनाने की अपेक्षा की। उन्‍होंने कहा कि समस्‍त सवारी वाहनों के चालकों का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण की कराया जाए। इसके अलावा सडक पर विचरण करने वाले पशुओं के गले में रिफलेटर बैंड लगाने की व्‍यवस्‍था भी की जाए। लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग एवं जल निगम अंतर्गत संचालित जल प्रदाय योजनाओं की स्थिति की खण्‍ड स्‍तर पर समीक्षा की जाए। नल जल योजनाओं के लिए जहां सडकों की खुदाई की गई है वहा तत्‍काल सडकों की मरम्‍मत की जाए। कलेक्‍टर ने झोला छाप डॉक्‍टरों के खिलाफ की कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही थोक दवाईयों की दुकानों पर स्‍टॉक एवं ब्रिक्री की जांच भी करने हेतु सीएमएचओ को निर्देश दिए।
इस दौरान सीएम हेल्‍पलाईन में संचालित शिकायतों के निराकरण की स्थिती की भी समीक्षा की गई। कलेक्‍टर ने कहा कि लंबित शिकातयों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए। बैठक में संबंधित विभागो के अधिकारीगण मौजूद थे।।
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध मौत     |     पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला     |     झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद     |     ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया     |     यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन     |     उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी     |     उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम में हुआ कैद     |     श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |     लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम     |     कनाडाई महिला के साथ नीमराना में हुआ धोखा, उम्र का सच सामने आते ही शादी से मुकरा प्रेमी     |