पुलिस ने किया अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले व आईल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

*◼️थाना इंगोरिया पुलिस ने किया अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले व आईल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।*
*◼️ घटना में शामिल एक आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी के तीन अपराध दर्ज है।*
*◼️आरोपियों से किया कुल 05 लाख 83 हजार का मश्रुका बरामद।*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में अवैध रूप से शराब का क्रय विक्रय एवम् परिवहन करने व चोरी, लूट, डकैती करने वालों पर कार्यवाही करने एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री नितेश भार्गव तथा अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रसिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी इंगोरिया चन्द्रिकासिंह यादव के नेतृत्व में इंगोरिया पुलिस टीम द्वारा तीन आरोपियों को 10 पेटी देशी प्लेन शराब एंव 07 प्लास्टिक केन मे भरा विद्युत आईल 195 लीटर कुल जप्त मश्रुका की कीमत 5 लाख 83 हजार रूपये बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
*◼️घटना का संक्षिप्त विवरण:-* दिनांक 24.08.24 को रात्री में थाना इंगोरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन लोग एक सफेद रंग की टवेरा गाडी में देहटा से बालोदाहसन से होते हुए अवेध शराब लेकर खरसोदखुर्द की ओर जाने वाले है।
*◼️पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* :-
थाना इंगोरिया पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खेड़ानारायण चामलेश्वर मंदिर के पास रोड पर पहुंच कर एक सफेद रंग की टवेरा गाड़ी क्र. MP09BC1201 को घेराबन्दी कर पकड़ा गया जिसमे 03 संदिग्ध लोग मिले जिनका नाम पता पुछने पर संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए तब टीम द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें देशी प्लेन शराब की 10 पेटी कार्टुन मिले शराब रखने व परिवहन के वैध लायसेंस के संबंध में पुछा गया जो नहीं होना बताया पुलिस द्वारा 10 पेटी देशी प्लेन शराब तथा घटना में प्रयुक्त टवेरा गाड़ी जप्त कर मौके पर ही थाना क्षेत्र में होने वाले घटित संपत्ति संबधित अपराधों में पुछताछ करने पर अरोपीगणों ने ग्राम खरसोदखुर्द से पास से विद्युत आईल भी चुराना बताया , अरोपीगणो कि निशादेही पर करीबन 195 लीटर विद्युत ट्रांसफार्मर आईल जप्त किया गया है। आरोपीगणो के विरुद्ध पुलिस ने शराब तस्तकरी तथा विद्युत आईल चोरी में गिरफ्तार कर क्रमशः 286/24 व 288/24 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

*◼️आरोपियों का विवरण व अपराधिक रिकॉर्ड:-*

1.संदीप पिता रमेशचन्द्र उम्र 25 साल नि. सुवासा , आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी चोरी , चोरी का प्रयास , हत्या का प्रयास,नकबजनी व छेड़छाड़ धाराओं में कुल 03 प्रकरण दर्ज़ है।

2.गोपाल पिता ईश्वर लाल उम्र 40 साल नि. खरसोदखुर्द

3.लोकेश पिता सेवाराम उम्र 29 साल नि. खरसोदखुर्द ।

*◼️जप्त मश्रुका:-*
एक टवेरा गाड़ी क्र. MP09BC1201 तथा 10 पेटी देशी प्लेन शराब एंव 07 प्लास्टिक केन मे भरा विद्युत आईल 195 लीटर, कुल जप्त माल की कीमत 5 लाख 83 हजार रूपये।

*◼️सराहनीय भूमिका:-*
थाना प्रभारी इंगोरिया निरी चन्द्रिकासिंह यादव, सउनि दिनेश निनामा, प्र.आर शहजाद, प्र.आर
अखिल शुक्ला, प्र.आर
अमरसिंह, आर सतीश राठौर, आर प्रवीण वर्मा, सैनिक सुभाष व सैनिक राकेश की सराहनीय भूमिका रही है।
PRO Ujjain Madhya Pradesh Police JDjansampark Ujjain Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh PRO Bhopal #ujjainpolice #mppolice #उज्जैन #ujjain

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |