पुल पुलियाओं रपटों पर पानी हो तो ,उन पर से ना गुजरे और ना ही वाहन निकाले-कलेक्टर श्री चंद्रा


========================
कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी पुल पुलियाओं पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन रोकने के दिए निर्देश ========================
कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए निर्देश
========================
नीमच जिले में अनवरत बारिश से जिले के नदी नालों में तेज बहाव शुरू हो गये है और आगामी 24 घंटे के लिए मौसम विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, अनवरत बारिश से नीमच जिले की पलसोड़ा मालखेड़ा रामपुरा, जन्नोद, हासपुर एवं तलाऊ नलवा मार्ग पर तेज बहाव के कारण पुल पुलियाओ,रपटों के ऊपर से पानी का बहाव हो रहा है। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग से समन्वय कर उक्त पुल पुलियाओं, रपटों पर बेरीकेटिंग्स लगाकर एवं कोटवार को तैनात कर आवागमन को रोका गया है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बारिश को ध्यान में रखते हुए जिले के नागरिकों और सभी प्रकार के वाहन चालकों से आग्रह किया है, कि वे जब किसी पुल पुलिया या रपटों पर से पानी का बहाव हो, तो स्वयं उस‌ पर से ना गुजरे और ना ही किसी अन्य को उस पर से गुजरने दे ।साथ ही कोई भी वाहन चालक पुल पर पानी हो तो किसी भी हालत में अपने वाहन को उस पर से नहीं निकाले।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है, कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट मोड पर रहे, कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव के कार्यों के लिए तैयार रहे और तत्काल मौके पर पहुंचकर, राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वह अपने क्षेत्र में विशेष रूप से निगरानी सुनिश्चित करें और यदि कहीं पर जल भराव की सूचना मिलती है, तो तत्काल राहत एवं बचाव टीम एवं सामग्री के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव के उपाय सुनिश्चित करें।
#JansamparkMP
#homedeptmp
#himanshuchandra

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |