ट्रेफिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम, जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई,सड़कों पर अतिक्रमण करने पर 10 दुकानें सील,58 वाहनों को भी किया गया जप्त

___________
इंदौर में कलेक्ट र श्री आशीष ‍‍सिंह के निर्देश पर यातायात सुधार के लिए‍ निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अमले ने आज नगर निगम और यातायात पुलिस के सहयोग से सपना-संगीता रोड क्षेत्र में बड़ी और कड़ी कार्रवाई की है।
अपर कलेक्टर श्रीमती सपना लोवंशी ने बताया कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर गठित दलों द्वारा सड़को और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। शहर के सपना-संगीता रोड़ पर देखने में आ रहा था कि अनेक ऑटो डीलर अपने वाहन सड़कों और फुटपाथ पर रखकर यातायात को बाधित कर रहे थे। इन्हें सड़कों और फुटपाथों से वाहन और अन्य सामग्री हटाने के लिए बार-बार समझाइश दी गई। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं दिखाई दिया। आज कार्रवाई करते हुए 10 दुकाने सील की गई। 58 गाड़ियों को जप्त किया गया। इन्हें ट्रकों के माध्यम से यातायात थाने में रखवाया गया। कुछ गाड़ियों के चालान भी बनाये गये। हिदायत दी गई है कि दुकानों के सामने फुटपाथ और सड़कों पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किया जाये। अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

#JansamparkMP
#indore
#roadsafety
CM Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, टीवी की तेज आवाज पर विवाद में पड़ोसी ने पैरालिसिस मरीज की पीट-पीटकर की हत्या     |     ग्वालियर में शर्मनाक हरकत, शराब के नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक एएसआई को जड़ा थप्पड़— वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     मध्य प्रदेश में बिजली बिल वसूली को लेकर सियासी घमासान, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ रुपए बकाया— आम जनता पर सख्ती पर उठे सवाल     |     झारखंड की चर्चित आदिवासी नेत्री निशा भगत सुसाइड केस में रांची पुलिस का एक्शन, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर— एसआईटी गठित     |     दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, भगवान को अर्पित किए गए 1,256 सात्विक व्यंजन     |     जयपुर के किशनगढ़ रेनवाल में सनसनीखेज वारदात, शराब ठेके के सेल्समैन को जिंदा जलाने की कोशिश— गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती     |     उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दहला देने वाली वारदात, पति ने तार से गला घोंटकर की पत्नी की हत्या— दो बेटियों पर भी किया जानलेवा हमला     |     उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट रिवीजन का शेड्यूल बदला, 17 नवंबर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन     |     डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, व्हाट्सएप और बैंकों की जवाबदेही तय करने के दिए निर्देश     |     सोनिया गांधी की आत्मकथा में ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर बड़ा खुलासा, तस्वीरें देख छलक आए थे इंदिरा गांधी के आंसू     |