सान्दीपनि आश्रम के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिए कार्य योजना बनाई जाये ,संभागायुक्त और आईजी ने अंकपात मार्ग का अवलोकन किया

_______________________________________

अंकपात मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने के साथ ही डिवाइडर बनाये जाने के लिए _______________________________________

सांदीपनि आश्रम में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन हो
_______________________________________

_______________________________________

उज्जैन। संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता और आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार की शाम अंकपात मार्ग का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में आगामी जन्माष्टमी पर्व के भव्य आयोजन किए के निर्देश दिए। उनके द्वारा सान्दीपनि आश्रम के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिये सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाये जाने के भी निर्देश दिये गये। साथ ही अंकपात मार्ग का चौड़ीकरण किये जाने तथा मार्ग के बीच डिवाइडर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिये कहा गया। गौरतलब है कि सान्दीपनि आश्रम के बाहर पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण प्राय: बेतरतीब ढंग से वाहन रोड किनारे खड़े कर दिये जाते हैं। इस वजह से अंकपात मार्ग पर यातायात बाधित होता है। साथ ही दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी असुविधा होती है।

संभागायुक्त और आईजी ने सान्दीपनि आश्रम में विद्यास्थली के दर्शन किये तथा यहां के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि सिंहस्थ के दौरान अंकपात क्षेत्र में वैष्णव अखाड़े पड़ाव डालते हैं। आईजी श्री सिंह ने गत सिंहस्थ के समय स्नान के समय वैष्णव अखाड़े के नदी तक पहुंचने के मार्ग के बारे में जानकारी प्राप्त की।

संभागायुक्त ने कहा कि सान्दीपनि आश्रम में मन्दिरों में जो पत्थर लगे हैं, ये अत्यन्त ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के हैं। इनका मूल स्वरूप कायम रखा जाये। अधिकारियों द्वारा आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अन्तर्गत मन्दिर में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त चौंसठ कला दीर्घा, गोमती कुण्ड का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |