पंक्चर बनवाने के बाद दौड़ा रहे थे स्कॉर्पियो, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी, दो युवकों की मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार पलट गई, यह घटना डुमना एयरपोर्ट रोड़ की है, इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, घटना की जानकारी मिलते ही डुमना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं।

मृतकों का नाम अमन और विनोद है दोनों मेहगांवा के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार शुभम नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है, शुभम यादव ने अमन को पंक्चर बनवाने के लिए यह कर दी थी। लेकिन काफी देर तक जब अमन नहीं आया तो शुभम ने उसकी तलाश शुरू की, इस बीच उसको पता चला कि उसकी गाड़ी नेचर पार्क के पास पलट गई है।

इस दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई इसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया। घटना की खबर मृतकों के परिजनों और रिश्तेदारों को भी दे दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

श्री हनुमान बालाजी मंदिर में 1999 से निभाई जा रही अन्नकूट परंपरा, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने दिया प्रकृति बचाने का संदेश     |     अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की घड़ी, पहचान रखी गुप्त     |     उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिकारी     |     दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर     |     कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ताला, ऐसे बची जान     |     आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आहुति, वैतरणी नदी में डूबे     |     तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो युवकों पर प्रताड़ना का आरोप     |     हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद     |     यूपी विधानसभा चुनाव 2027: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय बड़ी बैठक, ब्रज क्षेत्र के सियासी समीकरण साधने की तैयारी     |     असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत, 20 घायल     |