थाना अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने अपहृत पवन को 12 घण्टे के अन्दर किया दस्तयाब, स्वयं को पुलिस वाला बताकर पवन का अपहरण करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शाजापुर।। थाना अवंतीपुर बडोदिया पुलिस ने अपहृत पवन को 12 घण्टे के अन्दर दस्तयाब,किया है। इस मामले में स्वयं को पुलिस वाला बताकर पवन का अपहरण करने वाले आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
आ गए थाना प्रभारी थाना प्रभारी उनि. घनश्याम बैरागी ने बताया कि


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत शाजापुर के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले में आपराधिक तत्वों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी. एस. बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर श्री पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में पुलिस चोकी तिलावद व थाना अवंतीपुर बडोदिया की टीम द्वारा चोकी तिलावद क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना अंजाम देने वाले आरोपियो को थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी की मदद से पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 21.08.2024 को फरियादिया श्यामू बाई पति रमेश खाती उम्र-55 साल नि. अरनियांकला द्वारा चोकी तिलावद पर सुचना दी गई मैं व मेरा लडका मेरी बहन के यहा ग्राम पुवडिया से मोटरसाईकिल से आ रहे थे कि ग्राम अरण्डिया व तिलावद जोड के बीच एक सफेद कलर की कार आई व हमारी मोटरसाईकिल के सामने रोक दी व उसमे से दो आदमी उतरकर स्वयं कांे पुलिस वाला बताकर मेरे लडके पवन को जबरजस्ती कार में बेठाकर ले गये जिस कार का नम्बर त्श्र02ब्म्7637 है। सुचना पर से चोकी तिलावद पर तत्काल अप. क्र. 0/90/24 धारा 140(3) ,127(2),3(5) भा.न्या. संहिता का पंजीबद्ध किया गया व थाना प्रभारी अवंतीपुर बडोदिया द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर अपहृत व आरोपियो की पतारसी हेतु स्वाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अन्य जगहो पर सीसीटीवी कैमरे, जमीनी स्तर की मुखबिरी व मोवाईल लोकेशन के आधार पर उक्त कार शिवपुरी से ग्वालियर जाने का पता चला। जिस पर से थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी द्वारा तत्काल फोन पर थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के थाना प्रभारी राजीव दुबे को उक्त घटना के बारे में बताया गया।

थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा अपने स्टाफ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त गाडी को रोक लिया गया। जिसे अ0बडोदिया पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया। उक्त अपहृत व आरोपियो को अवंतीपुर बडोदिया पुलिस टीम द्वारा रांउड अप करके पुछताछ की जा रही है। जिन्है जल्द ही माननीय न्यायालय में पंेष किया जावेगा।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी, चोकी प्रभारी तकेसिह थोलिया, सउनि. विजयसिह राजपुत, सउनि. रघुनाथसिह राठोड, प्र.आर. सुनिल, प्र.आर. विजय धन्गर आर. लवकुश परमार, आर. रवि वर्मा, आर. कमलेश आवले, आर. दिनेश वर्मा, आर, अखिल वर्मा आर. गजेन्द्र खन्ना, आर. गेहरबान अरड रौ. शुभम व थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी थाना प्रभारी राजीव दुबे व उनके स्टाफ आदि की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |