मक्सी थाने के जांबाज थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल थाना क्षेत्र में लगातार बेहतर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दे हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने शाजापुर के स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया वहीं पूर्व में भी बेहतर काम करने पर न्यायालय के द्वारा भी उन्हें प्रशस्ति पत्र ओर केश रिवार्ड देकर सम्मानित किया गया और इसी कड़ी में एक और कार्रवाई उनके द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार।
मक्सी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बडी कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटर सायकल पर अवैध कच्ची शराब सहित कुल 86000 रुपये का मश्रुका जप्त किया है बाइक थाना भेरूगढ़ से चोरी गई थी जिस का अपराध क्रमांक है 127 / 22, टीआई पटेल ने बताया कि

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करने वाले के अपराधियों पर अंकुश लगाते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भीमसिंह पटेल द्वारा टीम गठित की गई थी, जिनके द्वारा दिनांक 20/08/2024 को प्राप्त मुखबीर सुचना पर रेल्वे फाटक के पास कालाभाटा रोड़ मक्सी से आरोपी सरिसना सिंह पारदी पिता भैय्या पारदी निवासी पारदीखेड़ा जिला उज्जैन के कब्जे से एक होंडा शाईन मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट चेचिस नंबर ME4JC854AMD097191 (किमती 80,000/- रुपये) से अवैध शराब का परिवहन करते हाथ भट्टी की कच्ची शराब 60 लीटर किमती 6000 /- रुपये सहित कुल 86,000 /- रुपये का मश्रुका आरोपी से मौके से जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से अवैध शराब कहाँ से लेकर आया एवं कहाँ लेकर जा रहा था, तथा मोटर सायकिल कहा से लेकर आया इस संबंध में पूछताछ जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. भीमसिंह पटेल, सउनि मदनलाल यादव, सउनि प्रदीपसिंह तोमर प्र.आर.656 राहुल पटेल, प्र. आर. 592 यादवेन्द्रसिंह, प्र. आर. 167 निलेश जामलिया, प्र. आर .208 पुष्पेन्द्र सिह चन्देल आर. 293 नवीन नागर, आर. 154 दीपक यादव, आर. 395 नवीन यादव, आर.570 राहुल जाट की सराहनीय भुमिका रही।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए :
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :